0 0 lang="en-US"> 5 February 2023 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल। - ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क
Site icon ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क

5 February 2023 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल।

Spread the Message
Read Time:4 Minute, 57 Second

5 February 2023 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल।आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (Magha Purnima) तिथि है और दिन रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का राशिफल…

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

माघ मास की शुक्ल की पूर्णिमा तिथि है और दिन रविवार है।

5 फरवरी 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

तिथि- पूर्णिमा 11:58 PM

नक्षत्र-पुष्य 12:13 PM

पक्ष- शुक्ल पक्ष

योग- सौभाग्य

करण- बालव और बव

दिन- रविवार

सूर्योदय- 7:09 AM

सूर्यास्त- 6:12 PM

मेष राशि: मेष राशि के जातकों का विवादों के कारण मन अशांत रह सकता है। आज आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। क्रोध से बचें और बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन सेहत का ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी परिश्रम करनी पड़ेगी। वाहन सुख की वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास भरपूर बना रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगी, साथ ही किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को संयम बनाए रहना है। मन को शांत रखने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। आत्मविश्वास के साथ मन भरपूर प्रसन्न रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य समान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परन्तु अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर से तालमेल बनाकर रखें। कार्यभार में वृद्धि होगा लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। कहीं यात्रा का योग्य बन सकता है।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों का आज का दिन मजेदार रहने वाला है। लेकिन सेहत का ध्यान रखें। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकते है। पूरे परिवार का साथ मिलेगा। पढ़ाई पर ध्यान दें।
मकर राशि: मकर राशि के जातक के लिए थोड़ी मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं लेकिन घबराने की बात नहीं है। अपने माता पिता के सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक के लोग में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर का साथ मिल सकता है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों का दिन खुशमिजाज रहने वाला है। अपने धैर्य शीलता बनाए रखें। आपके पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कपड़े और वस्त्र संबंधि चीजों पर खर्च बढ़ सकता है।


(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इनकी पुष्टि नहीं करते है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

By हरिभूमि

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version