0 0 lang="en-US"> अब्राहम लिंकन का जन्म, भारत बना था चेचक मुक्त देश, पढ़ें 12 फरवरी का इतिहास - ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क
Site icon ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क

अब्राहम लिंकन का जन्म, भारत बना था चेचक मुक्त देश, पढ़ें 12 फरवरी का इतिहास

Spread the Message
Read Time:3 Minute, 6 Second

अब्राहम लिंकन का जन्म, भारत बना था चेचक मुक्त देश, पढ़ें 12 फरवरी का इतिहास। इतिहास में 12 फरवरी के दिन बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गई थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित कर दिया गया.

एक कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया.

इसके अलावा आज ही के दिन 1809 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ था. इसी दिन 1975 में भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया था. देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

पढ़ें 12 फरवरी का इतिहास

1742 : महान मराठा दिग्गज नाना फडनवीस का जन्म.
1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म.
1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म.
1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की.
1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया.
1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया.
1975 : भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया.
1996 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फलस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई.
2002 : ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत हुई.
2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया.
2009 : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डी लिट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की.
2010 : हरिद्वार महाकुंभ में लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई.
2013 : उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
(इनपुट-भाषा)

By TV9 Bharatvarsh

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version