0 0 lang="en-US"> जानिए आज का अपना राशिफल - ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क
Site icon ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क

जानिए आज का अपना राशिफल

Spread the Message
Read Time:3 Minute, 39 Second


राशिफल 2 सितंबर 2022: आज इन 3 राशि वालों को होगा अच्छा धन लाभ, जानें अपना राशिफल

मेष राशि: पत्नी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में आमदनी में बढ़ोतरी होगी। योजनाओं में बड़ा बदलाव हो सकता है।

वृष राशि: पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। विदेश में कार्यरत नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि: घर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय शुरू करने की योजना में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: जीवन में नए मित्रों का आगमन हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च होगा। व्यवसाय से जुड़ी नई योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।


सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी। सांसों का पढ़ाई में मन लगेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

कन्या राशि: आज कारोबार की स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें।

तुला राशि: आज के दिन तुला राशि के जातक अपने खान-पान का खयाल रखें नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि: व्यवसाय में कोई भी फैसला अतिरिक्त आत्मविश्वास के साथ न लें। आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं।


धनु राशि: नौकरी से जुड़ी परेशानी का समाधान मिलेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें। मन में किसी बात को लेकर बेवजह भय पैदा हो सकता है।

मकर राशि: आज मकर राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से किसी तरह का लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों से आपके संबंध बेहतर होंगे। नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि: दफ्तर में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। घरवालों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। काम करें। वाणी के प्रयोग से लाभ कमाने का मौका मिलेगा।




Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version