0 0 lang="en-US"> मनोहर हत्याकांड पर भाजपा ने किया प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने सुक्खू सरकार पर उठाए कई सवाल - ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क
Site icon ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क

मनोहर हत्याकांड पर भाजपा ने किया प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने सुक्खू सरकार पर उठाए कई सवाल

Spread the Message
Read Time:6 Minute, 32 Second

मनोहर हत्याकांड पर भाजपा ने किया प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने सुक्खू सरकार पर उठाए कई सवाल।चंबा जिला के सलूणी में मनोहर हत्याकांड को 11 दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अभी तक मनोहर के घर नहीं पहुंचा है, ना ही भाजपा के प्रतिनिधियों को प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने मनोहर के घर पहुंचने दिया।

जिसके चलते शनिवार को प्रदेश भर में भाजपा ने सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजें। यह उद्गार नाहन में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहे।

डॉ राजीव बिंदल नाहन में प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर काफी आक्रमक दिखे। बिंदल ने कहा कि हाल ही में कांगड़ा जिला के एक मंत्री से जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि सलूणी हत्याकांड में वह क्या कहेंगे, तो उन्होंने कहा कि संदर्भ में जानकारी नहीं है तथा जानकारी जुटाने के बाद कुछ बता पाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने भी धरना दिया। हिंदू आश्रम से लेकर डीसी ऑफिस तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एडीसी सिरमौर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज मामले में एनआईए की जांच की मांग की। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार के ढूलमूल रवैये पर सवाल खड़े करते हुए जमकर निशाना साधा।

डा. राजीव बिंदल ने कहा कि जिला चंबा के सलूणी क्षेत्र के अंदर जो दर्दनाक व भयावह घटना हुई, उसके लिए शब्द ढूंढने मुश्किल है। दलित परिवार के युवक मनोहर की हत्या करने के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े करके नाले में फैंक दिए गए। यह कोई साधारण घटना नहीं है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि होने के साथ-साथ वीर भूमि भी है। हमारे वीर जवान सीमाओं की रक्षा करने के लिए अपना बलिदान देते हैं। हम देवी-देवताओं का खौफ रखते हैं, लेकिन जिस तरीके के साथ उस युवक का शरीर टोटे-टोटे किया गया, वह हिमाचल की संस्कृति के उपर भयानक कुठाराघाट है।

तब जाकर पुलिस की नींद जागी

डा. बिंदल ने कहा कि चिंता की बात तो यह है कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री व सरकार को क्या इस बात का कष्ट व चिंता नहीं है कि युवक के बूढ़े माता-पिता की लाठी कौन बनेगा। प्रदेश किस दिशा में जा रहा है। जब चंबा में जनमानस खड़ा हो गया और आवाज बुलंद की, तब जाकर पुलिस की नींद जागी।

बिंदल ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि जिन्होंने यह बबर्रतापूर्ण हत्या की, वह गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सवाल यह है कि जिस व्यक्ति ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया, वो किस बैकग्राउंड का आदमी है। गांव में जाने पर लोगों ने बताया कि 200 बीघा सरकारी जमीन पर आरोपी का कब्जा है। उसके पास अथाह करोड़ों रूपए की संपत्ति है। एक मकड़वाल परिवार से 3 बीघा का मालिक वो इतनी बड़ी संपत्ति का मालिक कैसे है। ये अनेक प्रकार के सवाल खड़े होते है। उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब प्राप्त करने के लिए सरकार को चिंता करनी चाहिए।

डा. बिंदल ने कहा कि सरकार इन सवालों की चिंता करने की बजाय हत्याकांड को लेकर कोई बयान नहीं दे रही है। पिछले कल से सरकार के मंत्रियों में होड़ लगी है कि बीजेपी इस मामले का राजनीतिकरण न करें। एक भी मंत्री ने यह नहीं कहा कि क्या सब गलत हुआ है और हम इसकी निंदा करते हैं, लेकिन इसके विपरीत मंत्री बीजेपी की भर्त्सना करने में लगे हैं। बिंदल ने कहा कि बीजेपी को तो जो कहना है, वह कहो, लेकिन एक अतीक जैसा साम्राज्य जिसने बनाया है, उसके लिए आप क्या कर रहे हैं। वर्तमान सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन बन गई है।

बिंदल ने कहा कि भाजपा को धरना प्रदर्शन करने की क्या आवश्कता थी, हमें क्या आवश्यकता थी कि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जाते, बल्कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ही पहले दिन पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहिए था।

कानून व्यवस्था जिनके हाथ में हैं, वो नहीं कर रहे चिंता

हैलीकॉप्टर से जो सकते थे, लेकिन नहीं गए, यह सब चिंतनीय है। मेरा प्रदेश किस दिशा में जा रहा है, उसको निर्धारित करना जरूरी है। कानून व्यवस्था जिनके हाथ में हैं, वो यदि इस बात की भी चिंता नहीं कर रहे कि इतनी बड़ी घटना को मामूली सी घटना मानकर चल रहे हैं, तो यह गंभीर विषय है और पूरा प्रदेश जनमानस खड़ा हो गया है। सरकार यदि नहीं चेतेगी, तो जनमानस अपनी अंगड़ाई लेगा और सरकार को चेताना जनमानस को आता है।

By जागरण

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version