Read Time:1 Minute, 22 Second
प्रेस विज्ञप्ति : 36/2022 12 सितम्बर 2022
हमीरपुर 12 सितम्बर- होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर के प्रशासनिक एवं लेखा अधिकारी पीयूष ठाकुर ने जानकारी दी कि संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए काउसलिंग प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। संस्थान में काउसलिंग प्रक्रिया के उपरान्त तीन वर्षीय बीएससी एच एंड एचए और डेढ़ वर्षीय खाद्य एवम पेय सेवाओं में डिप्लोमा की रिक्त सीटों को भरने के लिए इच्छुक अभ्यार्थियो से आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं। होटल प्रबंधन के क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए उपरोक्त कोर्सों में बिना प्रवेश परीक्षा के सीधे प्रवेश का यह एक सुनहरा अवसर है। प्रवेश के लिए संस्थान में 15 सितंबर से पहले पीयूष ठाकुर प्रशासनिक एवं लेखा अधिकारी 94186-22786, सहायक व्याख्याता शशांक शर्मा 88946-76394 से संपर्क कर सकते हैं।