0 0 lang="en-US"> मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कोष में योगदान के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिस्वर सिंह का आभार व्यक्त किया - ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क
Site icon ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कोष में योगदान के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिस्वर सिंह का आभार व्यक्त किया

Spread the Message
Read Time:1 Minute, 15 Second

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की ओर से मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह ने हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष के लिए 45,71,575 रुपये का अंशदान किया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पुनीत कार्य के लिए न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान प्रदेश में आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग इस योगदान के लिए आभारी हैं। मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण इस प्रकार के योगदान अन्य लोगों को भी एकजुटता की भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version