0 0 lang="en-US"> Aaj Ka Rashifal 6 November 2023: मेष समेत इन राशि वालों को मिलेगी काम में सफलता, जानें सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन - ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क
Site icon ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क

Aaj Ka Rashifal 6 November 2023: मेष समेत इन राशि वालों को मिलेगी काम में सफलता, जानें सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Spread the Message
Read Time:9 Minute, 19 Second

राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं वृष वालों को जॉब में सफलता मिलेगी। कर्क वालों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है।

मिथुन वालों को मेहनत से सफलता मिलेगी। सिंह राशि के जातक को थोड़ा तनाव हो सकता है। तुला राशि के जातकों को काम में प्रमोशन मिलने की संभावना है। वृश्चिक वालों को धन का लाभ मिल सकता है। मकर राशि के जातकों को जॉब में परिवर्तन मिल सकता है। मीन के राशि वालों को जॉब में प्रगति मिल सकती है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

 

आज का राशिफल मेष

 

व्यवसाय के लिए आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। छात्र करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे।ज्यादा यात्रा से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का समय है।

आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक –01 व 02

 

आज का राशिफल वृष

 

आज जॉब में नवीन दायित्व की सम्भावना है। बिजनेस में तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

आज का उपाय –विष्णु जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में भगवान विष्णु जी के विग्रह की 04 परिक्रमा करें।

शुभ रंग –सफेद व नीला।

शुभ अंक –03 व 07

 

आज का राशिफल मिथुन

 

आज का अवसर जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कहीं बाहर डिनर पर जाएंगे।

आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।

शुभ रंग –हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 06

 

आज का राशिफल कर्क

 

जॉब के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद बहुत सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय –शिव मंदिर जाएं। सप्तअन्न का दान करें।

शुभ रंग –सफेद व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

 

आज का राशिफल सिंह

 

आप व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। वे सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करें व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखें।।

आज का उपाय –अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। विष्णु उपासना करते रहें।

शुभ रंग –लाल व पीला।

शुभ अंक –06 व 09

 

आज का राशिफल कन्या

 

आज का दिवस छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आत्मबल बहुत सुंदर है यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। आज का उपाय –गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में सफलता के लिए बड़े भाई व पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।

शुभ रंग –हरा व सफेद।

शुभ अंक –04 व 09

 

आज का राशिफल तुला

 

जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र करियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें ।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय –हनुमान जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें।

शुभ रंग -नीला व बैगनी।

शुभ अंक –04 व 07

 

आज का राशिफल वृश्चिक

 

जॉब को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स की अगले स्टडी को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा ।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय –विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ अंक –04 व 07

 

आज का राशिफल धनु

 

धार्मिक अनुष्ठान में संलग्न रहेंगे। जॉब को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। छात्र अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन का आगमन हो सकता है।

आज का उपाय –घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग –नारंगी व लाल।

शुभ अंक –01 व 02

 

आज का राशिफल मकर

 

व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर होगा। जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन संभावित है।आप एक सफल व्यक्ति हैं। आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें। उड़द का दान फलदायी है।

शुभ रंग –नीला व सफेद।

शुभ अंक –03 व 06

 

आज का राशिफल कुम्भ

 

छात्र करियर में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय –श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय माता को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग –नीला व सफेद।

शुभ अंक –02 व 09

 

आज का राशिफल मीन

 

बिजनेस में आपकी पोजिशन अब सही दिशा में पहुँचेगी। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं।

आज का उपाय —पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।

आज का शुभ रंग –लाल व नारंगी।

शुभ अंक –02 व 09

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version