Himachal: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- भारत जोड़ो यात्रा से प्रायश्चित कर रही कांग्रेस

Read Time:2 Minute, 19 Second

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- भारत जोड़ो यात्रा से प्रायश्चित कर रही कांग्रेस। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि प्रायश्चित यात्रा कर रही है। अनुच्छेद 370 को हटाना, अफजल को फांसी ऐसे कार्य हैं, जो भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए हैं।कांग्रेस को सिर्फ विकास में अड़ंगा अटकाना आता है। नड्डा मनाली विधानसभा के पतलीकूहल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पर्यटन के नाम पर हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी आई है। लेकिन हिमाचल में उनका कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में भारत आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी भारत को महानता के पथ पर ले जा रहे हैं।

भारत में विदेशी मुद्रा निवेश 6.3 लाख करोड़ पहुंच गया है। सोलर पावर, स्टील मोबाइल के उत्पादन में हम विश्व में दूसरे स्थान पर हैं। भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दे रहा है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी के खाते में जमा होता है। उन्होंने कहा कि अटल टनल अर्जुन गोपाल का सपना था। उसे भाजपा सरकार ने पूरा किया। जब दिवंगत वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे तो हिमाचल को स्पेशल स्टेट से बाहर किया गया था। केंद्र में भाजपा के सत्ता में आते ही इसे फिर बहाल किया। हिमाचल प्रदेश में भाजपा राज नहीं रिवाज बदलेगी। प्रदेश का अथाह विकास करने के लिए उन्होंने जयराम ठाकुर की प्रशंसा भी की।

http://dhunt.in/Eqn7Y?s=a&uu=0x5f088b84e733753e&ss=pd Source : “अमर उजाला”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल के मेडिकल और डेंटल कॉलेजेस के लिए सीटों का आवंटन हुआ जारी
Next post जेल में सत्‍येंद्र जैन को मिल रहा है ग्रीन सलाद! किसके आने पर बदल दी जाती है चादर और तकिये की कवर? ED ने कोर्ट को दिए CCTV फुटेज
error: Content is protected !!