कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी व सी.पी.एस सुंदर सिंह ठाकुर का पांगी गांव में हुआ भव्य स्वागत

Read Time:7 Minute, 8 Second

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी व मुख्य संसदीय सचिव बहुउद्देशीय परियोजनाएं विद्युत, पर्यटन, वन एवं परिवहन संुदर सिंह ठाकुर का आज जिला किन्नौर के पांगी गांव पहुंचने पर गांववासियों ने पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर गांववासियों को सम्बोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने बताया कि पांगी गांव की 11 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मल निकासी योजना का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला के हर गांव में मल निकासी योजना तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में सांगला पहला ऐसा गांव था जहां मल निकासी योजना शुरू की गई थी।
उन्होंने बताया कि काशंग परियोजना की 1.17 करोड़ रुपये की राॅयलटी जमा है जिसका वितरण परियोजना प्रभावित परिवारों को लाडा की बैठक के उपरान्त किया जाएगा।
केबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं परंतु शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ौतरी की आवश्यकता है। इस दिशा में उन्होंने पांगी विद्यालय में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए।
केबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए जाएंगे जिसके तहत मुक्किम-चिक्किम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त छितकुल से रक्च्छम के बीच राफ्टिंग का ट्रायल किया गया है और आने वाले समय में वहां राफ्टिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार लोगों को नो-तोड़ का अधिकार दिलवाने के प्रति वचनबद्ध है। इसी दिशा में अधिकारियों द्वारा हर खण्ड व तहसील स्तर पर एफ.आर.ए की जानकारी लोगों को देने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को जमीन मिलेगी तो वह प्राकृतिक खेती अपनाएंगे जिससे उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होगी और जनजातीय जिला किन्नौर भी प्रगति की और अग्रसर होगा।
केबिनेट मंत्री ने कहा कि बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर विभाग की योजनाओं के बारे में बागवानों को जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त सेब की खरीद प्रति किलो के हिसाब से हो इस दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है और प्रदेश की आर्थिकी को पटरी पर लाएगी। उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट में 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल की गई है और प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह भी शीघ्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि किन्नौर तथा कुल्लू दोनों जिले एक समान हैं और एक ही संसदीय क्षेत्र के तहत आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में किन्नौर जिला में भरपूर विकास होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से जो भी वादे किए थे उन्हें इस बजट में पूरा किया जाएगा। इसी दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा पुरानी पैंशन स्कीम की बहाली की जा चुकी है।
सुदंर सिंह ठाकुर ने कहा कि पांगी गांव के लोगों का जो भी भला हो सकता है वह किया जाएगा। इसी दिशा में उन्होंने काशंग परियोजना के अधिकारियों को परियोजना स्थल तक जाने वाली सड़क का मुरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काशंग व शोंगटोंग परियोजनाओं का कार्य ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सुदंर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों की आर्थिकी सुधारने के हिए किसानों सेे 80 रुपये किलो गाय का दूध और 100 रुपये किलो भैंस का दूध खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे गायों को लावारिस छोड़ना भी कम होगा और बागीचों के लिए भी खाद उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्कींग, पैरागलाइडिंग, राफ्टिंग जैसी अनेक गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त जिला में बड़े बांध व बैराज हैं जिनमें जल क्रिड़ाएं आयोजित की जा सकती हैं। उन्होंने केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी से इस दिशा में कार्य करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सी.पी.एस की धर्म-पत्नी इंदिरा ठाकुर, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड हरिकेश मीणा, मुख्य अरण्यपाल अजीत ठाकुर, उपमंडल दण्डाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बागीचों में परागकण हेतु 10 मार्च से 22 मार्च तक बागवानों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का होगा आयोजन-डा. सतीश शर्मा
Next post अपने अधिकारों का स्वयं इस्तेमाल करें महिलाएं-जिला एवं सत्र न्यायधीश
error: Content is protected !!