मुख्यमंत्री ने डॉ. सीमा शर्मा को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार में चयन पर बधाई दी

Read Time:1 Minute, 19 Second

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आईआईटी दिल्ली में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डॉ. सीमा शर्मा को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार-2024 के लिए इण्डियन कांऊसिल फॉर यूएन रिलेशनस, नई दिल्ली द्वारा चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। 
मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर की डॉ. सीमा शर्मा की उपलब्धियों पर गर्व जाहिर करते हुए अनुसंधान एवं विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश में कन्याओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत की भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की। 
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आईआईटी दिल्ली में उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे बताते हुए कहा कि आउटस्टैंडिंग यंग फैकल्टी फैलोशिप तथा टिचिंग एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त करना शिक्षण तथा अनुसंधान में उनकी प्रतिबद्धता को साबित करता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उपयोग प्लेटफार्म शहरी स्थानीय निकायों की ई-सेवाओं में क्रांति लाएगाः मुख्यमंत्री
Next post संस्कृति सदन में 5 से 7 मार्च तक नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव
error: Content is protected !!