निकोलस रोरिक की 150वीं जयंती पर 01 से 25 सितम्बर तक गेयटी थियेटर में कला प्रदर्शनी का आयोजन

Read Time:2 Minute, 59 Second


01 सितम्बर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन तथा उप मुख्यमंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि

01 सितम्बर, 2024 को आई.सी.आर. माॅस्को रूस, अंतरराष्ट्रीय मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर जिला कुल्लू तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में महान चित्रकार निकोलस रोरिक की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 01 सितम्बर, 2024 से 25 सितम्बर, 2024 तक ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के ललित कला अकादमी की कला दीर्घा में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा किया जाएगा तथा माननीय उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
निकोलस रोरिक न केवल एक कलाकार थे परन्तु वे प्रसिद्ध लेखक व चिन्तक भी थे। प्रदर्शनी का मुख्य शीर्षक ”दि मास्टर यूनिवर्स” है। निकोलस रोरिक का सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने जीवन में हिमालयन कला संस्कृति के अध्ययन हेतु अनेक यात्राएं की। निकोलस रोरिक ने अपने जीवन के लगभग 20 वर्ष हिमाचल में बिताए थे।
15 अप्रैल, 1935 को सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु ”रोरिक पैक्ट” के अंतर्गत 21 देशों ने संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह सर्वविदित है कि ‘रोरिक पैक्ट’ एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और संरक्षण के लिए डिजाइन किया गया था। उन्होंने परंपरा और संस्कृति के विषय पर व्यापक रूप से लिखा, और कुल्लू घाटी की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए आह्वान करने वाले पहले प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे।
उनका मानना था कि शांति और वैश्विक संघर्षों के समाधान का एकमात्र तरीका ऐसी संस्कृति है जो युवा पीढ़ी में सम्मान और समझ के मूल्यों को विकसित करती है।
यह प्रदर्शनी शिमला में पर्यटकों, स्थानीय स्कूलों एवं कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 15 सितंबर तक अतिरिक्त काउंटर हटाएं सभी पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग संगठन – उपायुक्त तोरुल एस रवीश
Next post फ्रांसीसी वैज्ञानिकों ने राज्यपाल को एक्रोपिक्स परियोजना के बारे में जानकारी दी
error: Content is protected !!