मुख्यमंत्री ने शिलाई में वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

Read Time:1 Minute, 5 Second

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिले के शिलाई विकास खण्ड के अन्तर्गत रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर जरवा जुनेली गांव के निकट हुई एक वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोगों का निधन और एक व्यक्ति घायल हो गया।
उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से जनसेवा के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया
Next post शाहपुर में सीवरेज का सीएम से करवाएंगे शिलान्यास: पठानिया
error: Content is protected !!