शिमला: कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने को 14 डेलीगेट्स ने नहीं किया मतदान

Read Time:2 Minute, 34 Second

शिमला: कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने को 14 डेलीगेट्स ने नहीं किया मतदान।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनने के लिए हिमाचल प्रदेश के 14 डेलीगेट्स ने सोमवार को मतदान नहीं किया। हिमाचल के कुल 90 डेलीगेट्स में से 66 ने शिमला और 10 ने नई दिल्ली में वोट डाले।चुनाव पर्यवेक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने दिल्ली की जगह शिमला में वोट डाला। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व सांसद चंद्रकुमार और केवल सिंह पठानिया सहित दस डेलीगेट्स दिल्ली में मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सोमवार सुबह 10:00 से दोपहर 4:00 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए मतदान हुआ। चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, विधायक आशा कुमारी, सुंदर सिंह, संजय अवस्थी, सतपाल रायजादा, नंदलाल, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, राम कुमार चौधरी सहित कई अन्य मतदान के लिए शिमला कार्यालय पहुंचे।

इन कांग्रेस डेलीगेट्स ने नहीं किया मतदान
हर्षवर्धन चौहान, आशीष बुटेल, बीबीएल बुटेल, मनसा राम, विनोद सुल्तानपुरी, अन्वी ठाकुर, कमलेश ठाकुर, सुभाष मंगलेट, बीरू राम, विकास ठाकुर, अमर सिंह कपूर, सत्य प्रकाश ठाकुर और चंद्रेश कुमारी। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने और निजी कारणों का हवाला देते हुए इन 14 डेलीगेट्स ने मतदान में भाग नहीं लिया।

http://dhunt.in/DC7xC?s=a&uu=0x5f088b84e733753e&ss=pd Source : “अमर उजाला”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डीवाई चंद्रचूड़ 9 नवंबर से संभालेंगे CJI का जिम्मा, राष्ट्रपति मुर्मू ने की नियुक्ति
Next post दिवाली पर कहर बरपाएगी कोरोना की नई लहर, नया वैरिएंट पहुंचा भारत
error: Content is protected !!