हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार? नतीजों से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बड़ा कबूलनामा

Read Time:4 Minute, 15 Second

हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार? नतीजों से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बड़ा कबूलनामा।प्रदेश में रिवाज बदलते हुए एक बार फिर सत्ता हासिल करने का भरोसा जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा ककि कांग्रेस के कई बड़े नेता विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखने वाले हैं।

हिमाचल में मतदान के कुछ दिन बाद और नतीजों से करीब 20 दिन पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कबूल किया कि भाजपा और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला है।

68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 40-45 सीटें जीतने का दावा कर रही है। इसको लेकर जब ठाकुर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं और इस पर कॉमेंट नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि इस बार भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। मुख्यमंत्री ने कहा, ”सर्वे के आधार पर अलग-अलग अनुमान हैं। मैं इस पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि भाजपा या कांग्रेस को इस पर बहस करनी चाहिए। वोट डाले जा चुके हैं और ईवीएम में कैद हैं।”

जयराम ठाकुर ने आगे कहा, ”मुझे लगता है कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला होगा। ना हम इस स्थिति में है कि एकतरफा जीत की बात कहें और ना कांग्रेस। उन्हें इसे समझना होगा। वे बेवजह ऐसा कह रहे हैं। एक चीज साफ है कि कांग्रेस के बड़े नेता हारने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए और इस पर अधिक कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

रिकॉर्ड तोड़ हुई है वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं ने इस बार 1967 से अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस बार यहां 75.6 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान फीसदी में अभी भी कुछ इजाफा हो सकता है, क्योंकि चुनाव आयोग को अभी सारे पोस्टल बैलेट प्राप्त नहीं हुए हैं। ठाकुर ने कहा, ”जब ये (पोस्टल बैलेट) आ जाएंगे तो यह 77 फीसदी तक जा सकता है, जोकि हिमाचल के इतिहास में सर्वाधिक होगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने चुनावी प्रक्रिया में सक्रियता से भाग लिया है और जोकि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अच्छा संकेत है।

महिलाओं के अधिक वोटिंग से फायदे की उम्मीद
महिलाओं के अधिक मतदान को लेकर उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को फायदा हो सकता है क्योंकि पीएम मोदी को महिलाओं का समर्थन हासिल है। मुख्यमंत्री ने कहा, ”हम मानते हैं कि हिमाचल में दिलचस्प चीज यह हुई है कि इस बार महिलाओं ने अधिक मतदान किया है और इसमें 5-6 फीसदी की वृद्धि हुई है। महिलाओं की पहली पसंद यह है कि यदि उन्हें किसी नेता के लिए वोट देना है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। वह पहली पसंद हैं। मोदी जी को महिलाओं का समर्थन मिला है।” हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग हुई। नतीजे गुजरात के साथ ही 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Source : “Live हिन्दुस्तान”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post HPBOSE: तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की डेटशीट, शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियों में संशोधन
Next post नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएसएस) वित्त वर्ष 2022-23 के तहत आवेदन (नया/नवीनीकरण) जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर, 2022 तक बढ़ाई गई
error: Content is protected !!