कांग्रेस के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का फोटो गायब : जयराम ठाकुर

Read Time:3 Minute, 37 Second

कांग्रेस के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का फोटो गायब : जयराम ठाकुर।भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने शिमला नगर निगम के सभी वार्डों में जन संपर्क किया है और इस दौरान जनता में भाजपा के लिए अद्भित जोश देखने को मिला।

यह हमारी अपेक्षा से ऊपर है। जनता की बात सुनी जाए तो यह सामने आता है की जनता का मूड भाजपा के पक्ष में है। उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का फोटो सभी जगह से गायब है ।साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का फोटो भी गायव है।

जयराम ने कहा कई जगह मुख्यमंत्री सुखविनद्र सुक्खू ने अपने भाषण में पीलिया का जिक्र किया, पर हकीकत यह है कि पीलिया शिमला में तब फैला था जब 2016 में कांग्रेस की सरकार थी और सीपीआईएम का शिमला नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर था।

उन्होने कहा कि पूरे शहर में और प्रदेश में निराशा का माहौल है और इसका खामयाजा कांग्रेस पार्टी को इन नगर निगम चुनावों में झेलना पड़ेगा।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनावों में सत्ता हासिल करने के लिए सारी सीमाएं लांघ दी थी और इस बार नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं कर पाएगी।

उन्होने कहा कि हमारी डॉक्यूमेंट्री जो आज रखी गई है उसमें भाजपा का काम बोल रहा है। भाजपा ने सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा है और काम करके दिखाया है। अगर हम नगर निगम में 25 साल कांग्रेस के और 5 साल भाजपा के तुलना करे तो भाजपा के 5 साल कांग्रेस पर भारी पड़ रहे है।

जयराम ने कहा की कांग्रेस के नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो से तकलीफ हो रही है और जब भी पीएम मोदी का नाम सामने आता है तो कांग्रेस को चिंता हो ही जाती है। आज कांग्रेस को अपनी सारी गरंटिया गेल पड़ गई है और अब तो कांग्रेस की गारंटी सीमा भी समाप्त हो गई है।

जय राम ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की जनता को 125 यूनिट फ्री दिए। महिलाओं के बस किराया को आधा किया। यह हमारी गारंटी नहीं थी पर फिर भी हमने काम किया। कुछ कांग्रेस के नेताओं ने मां चिंतपूर्णी की सौगंद भी ली थी और कहा था की हम ओपीएस लाएंगे, पर वो मां की सौगंद भी भूल गए।

y हिन्दुस्थान समाचार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री ने ‘समकालीन न्यायिक विकास और कानून और प्रौद्योगिकी के माध्यम से न्याय को मजबूत बनाने’ पर उत्तरी क्षेत्र-द्वितीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
Next post ‘2024 तक हम जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे’, भारत की तारीफ करते हुए बोले CDS
error: Content is protected !!