राजीव बिंदल ने लगाया आरोप, बोले-मुख्यमंत्री लगातार कर रहे हिंदुओं का अपमान

Read Time:1 Minute, 26 Second

राजीव बिंदल ने लगाया आरोप, बोले-मुख्यमंत्री लगातार कर रहे हिंदुओं का अपमान ।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह लगातार हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के समय मुख्यमंत्री 97 फीसदी हिंदू आबादी वाले हिमाचल प्रदेश का हवाला देकर यह कह रहे हैं कि राज्य में हिंदूवादी संगठन भाजपा की हार हुई है। उन्होंने कहा कि यह अपमान केवल हिमाचल प्रदेश की 97 फीसदी हिंदू आबादी का नहीं है, बल्कि देश में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं का है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह ऐसा केवल मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, जो निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने श्रीराम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का लगातार विरोध किया था।

By पंजाब केसरी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Jalandhar Bypoll: हार से घबरा गई है AAP, सिद्धू मूसेवाला के पिता को पुलिस से दिलवा रही है धमकी, वडिंग ने लगाए आरोप
Next post उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विकासखंड तीसा में कार्यों का किया निरीक्षण
error: Content is protected !!