सरकाघाट उपमण्डल में 20 सोलर स्ट्रीट लाइटस स्थापित सौर ऊर्जा विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में की कार्यवाही

Read Time:2 Minute, 26 Second

मंडी 17 अगस्त। सौर ऊर्जा विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेशों पर त्वरित अमल करते हुए 24 घंटे के भीतर जिला मंडी के सरकाघाट उपमण्डल के भूस्खलन प्रभावित गांवों में 20 सोलर लाइट्स स्थापित की हैं। धर्मपुर उपमण्डल के भूस्खलन प्रभावितों गांवों में भी कल शुक्रवार को 20 सोलर लाइटस स्थापित की जाएंगी। भारी वर्षा के कारण इन दोनों उपमण्डलों में कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री के ध्यान में यह मामला आने पर उन्होंने सोलर लाइटें स्थापित करने के निर्देश दिए थे ताकि बिजली बहाल होने तक लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके। सरकाघाट उपमण्डल के जुकैण, टटीह, भराड़ता, सुरजपुरबारी, गैहरा, पींगला, सडवाल, पटड़ीघाट, जवाली, गुमहु व कलखर आदि स्थानों पर सोलर लाइटस लगाई गई हैं। सोलर लाइटस लगाने के लिए गैहरा के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए गैहरा पहुंचे थे।
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों की अनुपालना करते हुए हिम ऊर्जा विभाग को सरकाघाट और धर्मपुर उपमण्डलों के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों मेें सोलर लाइटस लगाने को कहा गया था। सौर ऊर्जा विभाग ने उपमण्डल सरकाघाट में सोलर लाइट्स लगा दी हैं और कल शुक्रवार तक धर्मपुर उपमण्डल मे भी 20 लाइट्स लगा दी जाएंगी।
परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा रमेश ठाकुर ने बताया मुख्यमंत्री के आदेशों पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए सरकाघाट उपमंडल में 24 घंटे से भी कम समय में सोलर लाइट्स स्थापित कर दी गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उपायुक्त आषुतोष गर्ग ने आज फल उत्पादक संघ सब्जी मंडियों के प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों के साथ एक बैठक
Next post चक्की वाया दुनेरा- चम्बा उच्च मार्ग हल्के वाहनों के परिचालन के लिए शुरू – उपायुक्त अपूर्व देवगन
error: Content is protected !!