मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

Read Time:4 Minute, 12 Second

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला में जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और राहत तथा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के नेत्रु गांव में प्रभावित परिवारों से बातचीत की। नेत्रु गांव में भारी बारिश के कारण कई मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इन परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने देहरू और कोसरी गांव में पहाड़ी में दरार आने के कारण हुए नुकसान का जायजा भी लिया और जिला प्रशासन को प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुए परिवारों के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय चन्द्रौण में डंगा ढहने से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा इसकी मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने इस विद्यालय को अगले शैक्षणिक सत्र से उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की।
उन्होंने सियारा कुडाणा में भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण हुए नुकसान का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी उपायुक्तों को ग्राम पंचायतों में वार्ड आधार पर आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित बढ़ी हुई मुआवजा राशि प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज तैयार किया है। इसमें प्रभावितों को प्रदान की जाने वाली मुआवजा राशि को बढ़ाया गया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में पक्के मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर 12,500 रुपये और कच्चे मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने के 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। प्रदेश सरकार ने इस भीषण त्रासदी के दृष्टिगत इस राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने न्यूगल खड्ड में भारी बाढ़ के कारण पपरोला पुल को हुए नुकसान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग को इस स्थान पर नया पुल बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, विधायक यादविंद्र गोमा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री ने सुलह विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित बच्छवाई गांव का दौरा किया
Next post श्री मणिमहेश यात्रियों की सुविधा हेतु उपायुक्त ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ
error: Content is protected !!