बर्फ से ढके 16580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे की अब डीलक्‍स बस में करें सैर, तस्‍वीरें देख आप भी कहेंगे वाह… यही जन्‍नत है।

Read Time:4 Minute, 8 Second

बर्फ से ढके 16580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे की अब डीलक्‍स बस में करें सैर, तस्‍वीरें देख आप भी कहेंगे वाह… यही जन्‍नत है।Himachal Lahaul Shinkula Pass, बर्फ से ढके 16580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे के दीदार को तैयार हो जाएं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम शुक्रवार से डीलक्स बस सेवा शुरू करने जा रहा है।निगम की टीम डीलक्स बस लेकर शिंकुला दर्रे के ट्रायल पर निकली थी। बस का ट्रायल सफल रहा है। निगम शुक्रवार से 35 सीटर डीलक्स बस सेवा शुरू करने जा रहा है। निगम ने दशहरा सीजन को लेकर कुल्लू मनाली आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए यह बस सेवा शुरू की है। बस किराया 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। निगम की यह बस सुबह सात बजे मनाली से चलेगी और अटल टनल के दीदार करवाते हुए दोपहर को शिंकुला दर्रे में पहुंचेगी। एक घंटा बर्फीली वादियों में सैर करने के बाद बस शाम को मनाली लौटेगी।

हमने जो नाहन के विकास के लिए जयराम ठाकुर सरकार से मांगा हमें मिला:डा. बिंदल

शिंकुला दर्रे में इन दिनों करीब एक फीट बर्फ की परत बिछी हुई है। बर्फ से ढकी वादियों का नजारा देखने योग्य है। पर्यटक यहां पहुंचकर चारों ओर ढके बर्फ के पहाड़ को देखकर बहुत खुश होगा। हालांकि यह बस सेवा मौसम पर निर्भर रहेगी। पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बर्फबारी होने की सूरत में बस दारचा तक ही जाएगी। हालांकि रोहतांग दर्रे में भी बर्फ दीदार दो रहे हैं लेकिन रोहतांग से अधिक बर्फ शिंकुला में गिरी हुई है।

गोगावीर दंगल में रिंकू हाजीपुर व रवि रोहतक के बीच बराबरी पर रहा मुकाबला

16 हजार फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे के लिए पर्यटक अपने वाहन में भी पहुंच सकते हैं। लेकिन यहां के माहौल में गाड़ी चलाना उतना आसान नहीं है। बर्फ पर फ‍िसलन सहित इतनी ऊंचाई पर सांस लेने में भी दिक्‍कत का सामना करना पड़ता है, जिस कारण कई बार तबीयत भी बिगड़ सकती है। ऐसे में मनाली से इस बस के अलावा लाेकल टैक्‍सी में शिंकुला दर्रे का रुख किया जा सकता है।

पिछले दिनों हुई बर्फबारी दशहरा सीजन में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। दशहरा के चलते पर्यटकों का कुल्लू मनाली आना शुरू हो गया है। हालांकि नवरात्र में भीड़ कम है। लेकिन नवरात्र संपन्न होते ही कुल्लू मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ेगा।

कृषि विश्वविद्यालय की तीन शोधकर्ता छात्राएं एक माह के प्रशिक्षण के लिए ताइवान रवाना

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम परिवहन शाखा के सहायक प्रबंधक राम पाल ने बताया कि वीरवार को 35 सीटर डीलक्स बस का शिंकुला दर्रे के लिए सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह से निगम बस सेवा शुरू करने जा रहा है। किराया एक हजार निर्धारित किया है। बस सुबह चलकर शाम को मनाली लौटेगी।


Edited By: Rajesh Kumar Sharma

http://dhunt.in/Cn4ff?s=a&uu=0x5f088b84e733753e&ss=pd Source : “जागरण”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अग्निहोत्री बोले- 40 दिन बाद पेड़ के नीचे सीएम गुनगुनाएंगे- कोई लौटा दे मेरे बीते दिन
Next post 6 Airbags Mandatory: 6 एयरबैग के बाद कितनी सुरक्षित हो जाएगी कार? पुरानी कारों पर मिल सकते हैं डिस्काउंट
error: Content is protected !!