सोलन से चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी, अगले हफ्ते रैली; आज 29 सीटों पर फैसला

Read Time:5 Minute, 35 Second

सोलन से चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी, अगले हफ्ते रैली; आज 29 सीटों पर फैसला।प्रियंका गांधी अगले हफ्ते हिमाचल प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करेंगी। प्रियंका सोलन में रैली के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगी। वे इन दिनों पहाड़ी राज्य में डेरा हुए हैं।एआईसीसी के सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रियंका 10 अक्टूबर को सोलन में एक रैली के जरिए चुनावी बिगुल फूंकेंगी। रैली थोडो मैदान में हो सकती है जहां मई 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी भीड़ को संबोधित किया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं, इस वजह से प्रियंका प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। वरिष्ठ नेताओं को उम्मीद है कि वह राज्य में मोदी की लोकप्रियता की बराबरी करेंगी। एआईसीसी सचिव रघुबीर सिंह बाली ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश प्रियंका गांधी का दूसरा घर है। वे लगभग हर तीन महीने में यहां आती रहती हैं। उनकी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह पैदा होगा और पूरे राज्य में सकारात्मक संदेश जाएगा।’

सूत्रों ने कहा कि प्रियंका की योजना हिमाचल के चार संसदीय क्षेत्रों में से प्रत्येक में कम से कम एक बड़ी रैली को संबोधित करने की है। सोलन में होने वाली रैली शिमला संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों के साथ-साथ सोलन जिले के क्षेत्रों को भी टारगेट करेगी। सोलन रैली के बाद प्रियंका इसी तरह की जनसभाएं जिला मुख्यालय- मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में भी करेंगी।

लोकसभा सीटों को कवर करने के बाद, प्रियंका हिमाचल चुनाव में अपनी उपस्थिति के लिए पहली बार जिला स्तरीय रैलियों को संबोधित करेंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या सोलन का चुनाव रणनीतिक है, एआईसीसी सूत्रों ने कहा, ‘सोलन जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं।’ सोलन जिले में कांग्रेस के दो मौजूदा विधायक हैं- धनी राम शांडिल (सोलन) और संजय अवस्थी (अर्की), जिन्होंने अक्टूबर 2021 में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हुआ उपचुनाव जीता था।

शांडिल और अवस्थी के साथ अन्य मौजूदा कांग्रेस विधायकों को पार्टी दोबारा टिकट दे सकती है। केंद्रीय चुनाव समिति के साथ हुई हालिया बैठक में सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि दून सीट से पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी का नाम फाइनल होने की संभावना है। दो बार सीट हारने के बावजूद विनोद सुल्तानपुरी को कसौली से टिकट मिलने की उम्मीद है।

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह नालागढ़ से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। इस सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले मौजूदा विधायक लखविंदर राणा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रियंका की सोलन रैली सिरमौर जिले के क्षेत्रों को भी प्रभावित करेगी।

पैनल आज 29 सीटों के लिए नामों को अंतिम रूप देगा

– दीपा दासमुंशी की अध्यक्षता में हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की गुरुवार को बैठक लंबित 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए होगी।
– पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति ने 20 मौजूदा विधायकों सहित 39 नामों को मंजूरी दी है और 29 सीटों को लंबित रखा है।
– कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले बीजेपी प्रत्याशियों के नामों के ऐलान का इंतजार करेगी।
– सत्ता विरोधी लहर को मात देने के लिए सत्ताधारी पार्टी कई मौजूदा विधायकों को टिकट देने से मना कर सकती है।

http://dhunt.in/CRubM?s=a&uu=0x5f088b84e733753e&ss=pd Source : “Live हिन्दुस्तान”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एसएससी, रेलवे, भेल समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, जल्दी करें
Next post CBSE Board Exams 2023: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें एग्जाम पैटर्न, सिलेबस समेत सभी डिटेल्स
error: Content is protected !!