उड़ान योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को हवाई अड्डों के विकास के लिए 213.52 करोड़

धर्मशाला दिसम्बर 6 ,2024

  केन्द्रीय    नागरिक उड्डयन राज्य  मन्त्री श्री  मुरलीधर मोहोल  ने  राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी को संसद में एक प्र्शन के उत्तर में बताया की  क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृड़ करने के लिए शुरू की गई  उड़ान योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को हवाई अड्डों के  विकास के लिए अब तक  
  213.52  करोड़    रूपये जारी किये गए हैं   जिसमे से 31 अक्टूबर 2024 तक  160.46 करोड़ रूपये की धनराशि का उपयोग किया गया है /
उन्होंने बताया की उड़ान योजना के अंतर्गत 29   राज्यों को अब तक   5278.56 करोड़ रूपये जारी किये गए हैं जिसमे से 31 अक्टूबर 2024 तक  4135.44  करोड़ रूपये की धनराशि का उपयोग किया गया है /
उन्होंने बताया की उड़ान योजना के अन्तर्गत पंजाब , हरियाणा , उत्तराखंड और केंद्र शाषित  लद्दाख  राज्यों को अब तक क्रमश  143.25 करोड़,  60.65 करोड़ ,  137.42  करोड़ और  10.20 करोड़ रूपये जारी किये गए जिसमे से 31 अक्टूबर 2024 तक     पंजाब , हरियाणा , उत्तराखंड और केंद्र शाषित  लद्दाख  राज्यों ने क्रमश   143.22 करोड़  , 35.65 करोड़,  76.68  करोड़ और  0.30  करोड़ रूपये की धनराशि का उपयोग किया गया है /
उन्होंने  राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी को बताया की उड़ान योजना के अन्तर्गत सर्वाधिक 1128.32 करोड़ रूपये की धनराशि उत्तर प्रदेश को  आबंटित   की गई है जिसमे से राज्य में  31 अक्टूबर 2024 तक  1096.29   करोड़ रूपये की धनराशि का उपयोग किया गया है / उन्होंने बताया की उड़ान योजना के अन्तर्गत 25 अक्टूबर 2024  तक 609 रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम बायु मार्गों में माध्यम से 86  एयरपोर्ट्स को ऑपरेशनल किया गया है जिसमे 13 हेलिपोर्टस और दो वाटर एरोड्रोम्स भी शामिल हैं /
उन्होंने बताया की अब तक 2 . 86 लाख  आर सी एस फ्लाइट्स के माध्यम से 146 लाख घरेलू मुसाफिरों  ने यात्रा की है /
उन्होंने  राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी को बताया की  उड़ान योजना के अन्तर्गत एयरपोर्ट्स , हेलिपोर्टस और वाटर एरोड्रोमेस को अपग्रेड करने के लिए 4500 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गई  तथा योजना के दूसरे चरण में 50 नए हवाई अड्डों  के पुनरुथान के लिए 1000 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गई जिसमे से  31 अक्टूबर 2024 तक   4135 . 45  करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा ज़िला प्रशासन की प्राथमिकता – मनमोहन शर्मा
Next post राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की