मुख्य समाचार

सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा व सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार

धर्मशाला, 13 मार्च। सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 200 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार...

सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा व सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार

धर्मशाला, 13 मार्च। सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 200 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए हैं।...

अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती,खनन नियमों के उल्लंघन पर जेसीबी जब्त

ऊना, 13 मार्च। अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने के ठोस प्रयासों के क्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक...

ऊना में अवैध खनन पर शिकंजा, बिना पंजीकरण और जीपीएस ट्रैकिंग के नहीं चलेगी मशीनरी

ऊना, 13 मार्च। ऊना जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम के लिए निर्णायक कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।...

जिला सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

चंबा, 13 मार्च   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में...

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर सैनिक स्कूल में नए हॉस्टल के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा सैनिक स्कूल का दौरा किया तथा स्कूल परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यों...

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

ऊना, 13 मार्च। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर...

ऊना में प्रचार वाहन से एच.आई.वी. जागरूकता की मुहिम

ऊना, 13 मार्च। ऊना जिले में एच.आई.वी./एड्स को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राज्य एड्स नियंत्रण समिति...

लारजी बांध में जल्द शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां, पर्यटकों के लिए नए आकर्षण का केंद्र बनेगा

जिलाधीश एवं चेयरमैन तोरूल एस रवीश की अध्यक्षता में द कुल्लू डिस्ट्रिक्ट वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटीज सोसाइटी, लारजी की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई।...

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025: हिमाचल प्रदेश ने हासिल किया रनर अप का खिताब

कुल्लू 13 मार्च, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुमारी कविता ठाकुर ने बताया की केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया शीतकालीन...

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर के लिए की जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल की घोषणा

सुजानपुर होली मेले को अन्तरराष्ट्रीय मेले का दर्जा प्रदान करने की घोषणा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं जिला हमीरपुर में राष्ट्र स्तरीय...

मंडी जिला अंडर-16 टीम चयनित: 20 मार्च से सुंदरनगर में ट्रेनिंग कैंप, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगी अंतिम टीम चयन

मंडी जिला अंडर 16 की टीम कैम्प के लिये चयनित कर ली गयी है इनका कैम्प 20 मार्च से सुबह 10बजे से सुंदरनगर के राजकीय...

जिला में ” गोबर खरीद योजना ” के अन्तर्गत कम्पोस्ट/वर्मी कम्पोस्ट की खरीद शुरू

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए एक नई योजना " गोबर खरीद योजना " की शुरुआत की गई है। इस योजना के...

वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती के लिए 12 मार्च से 10 अप्रैल तक  कर सकते हैं आवेदन

मंडी, 12 मार्च। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डी.एस. सामन्त ने यहां बताया कि मंडी, कुल्लू, और लाहौल-स्पिति जिले के युवा 12 मार्च से 10 अप्रैल, 2025...

नगर निगम धर्मशाला के प्रत्येक वार्ड में लगेंगे समाधान शिविर

मौके पर होगा समस्याओं का निवारण अधिकारी और पार्षद जगाएंगे स्वच्छ शहर में जनभागीदारी की अलख धर्मशाला, 12 मार्च। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम और...

उपायुक्त ने पैरा एथलीट सुनील कुमार को किया सम्मानित

ऊना, 12 मार्च। उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स गेम्स 2025 में रजत पदक विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट सुनील कुमार...

गुणवत्तायुक्त तकनीकी जनशक्ति तैयार करने में राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी बहुतकनीकी संस्थान चंबा उत्कृष्ट

चंबा, मार्च 4 हिमाचल प्रदेश में  युवाओं को  गुणवत्ता युक्त तकनीकी शिक्षा  उपलब्ध करवाने  के लिहाज से राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी बहुतकनीकी संस्थान  चंबा ने एक उत्कृष्ट...

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री व हरियाणा अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की तर्ज पर हिमाचल के पत्रकारों को भी पैंशन देने की मांग को ले कर मांग पत्र सौंपा

शिमला। 12 मार्च।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की तर्ज पर हिमाचल के बर्फीली पहाड़ियों में अपनी जान जोखिम में डाल कर  हिमाचल की आवाज बुलंद करने वाले हिमाचल के   मान्यता प्राप्त मीडिया पर्सन्स को भी  हर मास 15 हजार रुपया मासिक पैंशन देने व अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग को ले कर  भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय  अध्यक्ष राष्ट्रपति अवार्डी पवन आश्री की लीडर शिप में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच  हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश राय आदि मीडिया पर्सन्स  ने शिमला में हिमाचल के  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु एवम  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मिल कर उन्हें अलग अलग  मांग पत्र सौंपा।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु एवम हिमाचल प्रदेश के विस् अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंच के शिष्टमंडल  को भरोशा दिलाया कि वे हिमाचल के पत्रकारों के हित मे मंच द्वारा उन्हें सौंपे गए  मांग पत्र पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे । शिष्टमंडल में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री,हरियाणा प्रान्त के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश राय,हिमाचल प्रान्त के प्रदेशाध्यक्ष अनिल भारद्वाज हेडली,महासचिव उज्ज्वल शर्मा, उपाध्यक्ष पराक्रम  दत्त ,शिमला के वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी  वर्मा  ,वरिष्ठ प्रेस फ़ोटो ग्राफर  सावस्तिक आदि शामिल  रहे। उल्लेखनीय है कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच संबंधित  मांगो को ले कर हिमाचल के तत्कालीन  महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर ,आचार्य देवव्रत आदि को  मांग पत्र दे कर  अनेक वर्षों से मीडिया को पेंशन देने के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार  की आवाज बुलंद कर रहा है  ताकि हिमाचल के मीडिया को भी हरियाणा सरकार की तर्ज पर मीडिया पर्सन्स को 15 हजार रुपये   मासिक पेंशन एवम अन्य सुविधाओं की मांग पूरा  करवाया जा सके । इसी संदर्भ में अभी हाल ही में विगत 19 फरवरी को शिमला में आयोजित भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी मंच ने ये मांग मुख्यतिथि  हिमाचल विस् के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष भी जोरदार तरीके से उठाई थी जिस का हिमाचल विस् के जुझारू अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी पुरजोर समर्थन  करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु से मिल का  संबंधित समस्त मांगे पूरा  करवाने का भरोसा भी दिया था । गौरतलब है कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की नीतियों से जुड़े हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड के संस्थापक प्रदेशाध्यक्ष पवन आश्री की लीडरशिप  में चंडीगढ़ एवम शिमला में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से हरियाणा के तत्कालीन  मंत्री व वर्तमान  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,ओडिशा के राज्यपाल रहे प्रो गणेशी लाल , कैबिनेट मंत्री रहे ओम  प्रकाश धनखड़ ,हरियाणा के जुझारू कैबिनेट मंत्री  कृष्ण बेदी , राज्यमंत्री रहे सुभाष सुधा व कर्ण देव कंबोज, कविता जैन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर के खुल्लर आई ए एस, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल व तत्कालीन मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर  ,सूचना, जन सम्पर्क व भाषा विभाग हरियाणा, चंडीगढ़ के महानिदेशक के एम पांडुरंग आई ए एस  के अथक प्रयास से भारत वर्ष के इतिहास में पहली बार हरियाणा सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल  खट्टर ने पंचकूला में आयोजित हरियाणा प्रान्त के हजारों पत्रकारो की गरिमामयी उपस्थिति में  हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच की मांग पर हरियाणा के समस्त मान्यता प्राप्त पत्रकारो को हर मास 10 हजार रुपये की पेंशन का एलान  कर दिया ,उस के बाद अपने राजनैतिक गुरु मनोहर लाल खट्टर के पदचिन्हों पर चलते हुए  उन के परम शिष्य व सब से  प्रियतम हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के आग्रह पर इस 10 हजार की पेंशन को  बढ़ा कर 15 हजार रुपये मासिक कर दिया, जो शुरू से ले कर आज तक हरियाणा के  समस्त मान्यता प्राप्त  पत्रकारो, जो कि पेंशन के लिये डिजर्व करते है ,सभी को बिना किसी रुकावट के हर मास 15 हजार मासिक पेंशन उन के बैंक खातों में आ रही है।

फॉरेंसिक सेवाएं निदेशालय में जैविक नमूनों के संग्रह और संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित

हिमाचल प्रदेश फॉरेंसिक सेवाएं निदेशालय, जुन्गा, जिला शिमला ने आज डीएनए प्रोफाइलिंग और फॉरेंसिक विषाक्त विज्ञान के लिए जैविक नमूनों के संग्रह और संरक्षण पर...

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर कॉलेज में एमबीए, एमसीए, एमए हिस्ट्री व पॉलिटिकल साईंस शुरू करने की घोषणा की

शीघ्र जारी होगी नर्सरी से जमा दो तक शिक्षा निदेशालय बनाने की अधिसूचना नशे के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र...

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनावी प्रक्रिया में सुधार हेतु बैठक आयोजित

मण्डी, 12 मार्च निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सदर मण्डी ओमकांत ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार कॅ 33- मण्डी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक...

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 43.64 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 43.64 करोड़ रुपये की लागत की 10 विकासात्मक परियोजनाओं के...

जिला क्षय रोग केंद्र ऊना का कायाकल्प, रोगियों और तीमारदारों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

ऊना, 12 मार्च। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सौजन्य से जिला क्षय रोग केंद्र, ऊना का कायाकल्प किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार...

हिमाचल राजभवन में मीडिया से दुर्व्यवहार का आरोप: पत्रकारों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से की सख्त कार्रवाई की मांग

शिमला। 12 मार्च।  भारतवर्ष  के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि जब हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से मिलने के लिए रजिस्ट्रड पत्र लिख कर...

सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ आरम्भ

मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में भाग लिया हमीरपुर जिला में तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेला आज हर्षोल्लास के साथ आरम्भ हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र...

उप-मुख्यमंत्री ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर परिवहन निगम को बधाई दी

हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल के नेतृत्व में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और उन्हें...

‘होली के रंगों का यही है इशारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा’

होली उत्सव में कई प्रतियोगिताओं के आयोजन से दिया जाएगा नशा निवारण का संदेश सुजानपुर 10 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2025 के चारों दिन...

रीजनल सेंटर में कॉमर्स और हिस्ट्री विषयों में गेस्ट फैकल्टी के लिए साक्षात्कार

धर्मशाला, 10 मार्च। प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र मोहली, धर्मशाला में कॉमर्स विषय में तीन और इतिहास विषय में एक गेस्ट फैकल्टी पोस्ट के...

मेडिकल कॉलेज चंबा (सरोल) में कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

शिविर में 105 कामगारों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय चंबा (सरोल) में कार्यरत श्रमिकों के लिए एक निशुल्क...

कठिन परिस्थितियों के बावजूद रख रहे आत्मनिर्भर हिमाचल की नींवः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा, कम संख्या वाले शिक्षण संस्थान होंगे बंद, बढ़ाएंगे सीटें, देंगे आने-जाने का खर्च मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज राजीव गांधी...