मनमोहन सिंह ने आज बुद्धि दिवाली के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया
Read Time:1 Minute, 57 Second
उप मंडल अधिकारी निरमण्ड मनमोहन सिंह ने आज बुद्धि दिवाली के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया ।बूढ़ी दिवाली पर आयोजित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कृषि विभाग की प्रदर्शनी ने प्रथम ,शिक्षा विभाग ने द्वितीय तथा स्वास्थ्य विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इस दौरान आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल झियारा ने प्रथम महिला मंडल कथाण्डा ने द्वितीय तथा महिला मंडल कांडू तीसरा स्थान प्राप्त किया।।म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिला मंडल कथाण्डा की उर्मिला ने प्रथम,निरमंड की ममता ने दूसरा व कांडू की रीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्कूल व कालेज के लोक नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर निरमण्ड ने पहला, बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमण्ड ने दूसरा व डिग्री कालेज निरमण्ड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला मंडलो की लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल खरागा ने प्रथम,महिला मंडल जगातखाना ने दूसरा व महिला मंडल चलाई धार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उपमंडलाधिकारी मनमोहन सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
Related
0
0
Average Rating