मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से जिला हमीरपुर के लिए 5422.06 लाख रूपए के विभिन्न कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए

Read Time:6 Minute, 21 Second
हमीरपुर 11 अक्तूबर- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से जिला हमीरपुर के लिए 5422.06 लाख रूपए के विभिन्न कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधान सभा में लगभग 274 लाख रूपए की लागत से निर्मित आरटीओ भवन तथा विधान सभा क्षेत्र बड़सर के भोटा क्षेत्र में 42 लाख रूपए की लागत से निर्मित होम गार्ड भवन का उद्घाटन किया। स्थानीय बचत भवन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र की सभी पंचायतों का प्राथमिकता के साथ एकसमान विकास किया गया है। लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घरद्वार पर पंहुचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र में करोड़ों रूपए की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन भी वितरित किए। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, एसडीएम मुनीष सोनी के अतिरिक्त अन्य पार्षद और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-
विधान सभा नादौन:-
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधान सभा क्षेत्र नादौन के लिए लगभग 1039.36 लाख रूपए से निर्मित मिनी सचिवालय भवन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। विधान सभा क्षेत्र नादौन में मिनी सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अगिनहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष हरदयाल, महामंत्री पवन शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हुकम सिंह बैंस, बीडीसी अध्यक्ष कमल दत्त शर्मा, जिला परिषद सदस्य आशीष डोगरा, ईन्दु वाला, प्रागुण गौतम, अवनीश जम्बाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, अक्षय शर्मा, निशांत शर्मा, किसान मोर्चा के विजय शर्मा, श्रवण सिंह निम्मो देवी, रीमा धीमान, प्रेम लता, अंजना,नीलम, प्रवीण, राजेश कुमार रिंकू, संजीव राणा, सुरेन्द्र छिंदा, देवराज, एसडीएम विजय कुमार, तहसील मनोहर शर्मा, नायब तहसीलदार संजीव कुमार, बीडीओ आंकाक्षा शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-
विधान सभा सुजानपुर:-
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधान सभा क्षेत्र सुजानपुर में लगभग 4066.69 लाख रूपए से निर्मित होने वाली विभिन्न जलापूर्ती योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधान सभा क्षेत्र में लगभग 684.69 लाख रूपए से व्यास नदी के बांई ओर गांव बेरी से पलाही तक (फेस-1) बाढ़ नियंत्रण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने सुजानपुर विधान सभा क्षेत्र में उठाऊ जलापूर्ती योजना लगवालती बमसन के तहत मौजूदा विभिन्न जलापूर्ती योजनाओं से विकास खंड टौणी देवी के लिए 2298 लाख रूपए की लागत से बनने वाली जलापूर्ती योजना और ग्राम पंचायत जांगल और खैरी के विभिन्न गांवों के लिए 446 लाख रूपए की लागत से बनने वाली जलापूर्ती योजना तथा 638 लाख रूपए की लागत बनने वाली बैरी बगेहड़ा और पलाही, जोल उठाऊ जलापूर्ती योजनाओं का शिलान्यास किया।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला सुजानपुर में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन भी वितरित किए। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष अंजना ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कै0 रणजीत सिंह, एसडीएम डा0 हरीश गज्जू के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थ्ति रहे।
फोटो कैप्शन: 1,2 हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र, 3,4 नादौन विधानसभा क्षेत्र, 5,6,7 सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सभी शिक्षण संस्थानों में एक साथ होगा संस्कृत-विज्ञान का पठन-पाठन
Next post दिव्यांग व बुजुर्ग घर बैठे डाल सकेंगे वोट: अश्विनी कुमार
error: Content is protected !!