यूं ही शिखर पर नहीं सराज, कर्म सिंह से लेकर जयराम तक ये रहे दिग्‍गज नेता

Read Time:3 Minute, 41 Second

Himachal Election 2022: यूं ही शिखर पर नहीं सराज, कर्म सिंह से लेकर जयराम तक ये रहे दिग्‍गज नेता।हिमाचल का सराज (चच्योट) यूं ही शिखर पर नहीं है। विकट स्थितियों से निकल यहां के जनप्रतिनिधियों ने मेहनत व योग्यता के दम पर प्रदेशभर में नाम कमाया है।प्रदेश के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक के सफर में यहां के प्रतिनिधियों की निर्णायक भूमिका रही है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार ठाकुर कर्म सिंह ने लंबे अरसे तक इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। ठाकुर कर्म सिंह हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय परिषद (टेरिटोरियल काउंसिल) के पहले अध्यक्ष थे।

ठाकुर कर्म सिंह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार कैबिनेट में वित्त मंत्री थे। विधानसभा अध्यक्ष के अलावा विभिन्न विभागों के मंत्री रहे। उनके समय में सराज को चच्योट के नाम से जाना जाता था। वह 1972 में अंतिम बार विधायक चुने गए थे। ठाकुर कर्म सिंह ने राजनीतिक जीवन में चच्योट विधानसभा क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाकर विकास की इबारत लिखी थी। वर्तमान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ठाकुर मोती राम रहे परिवहन कृषि मंत्री

इसके बाद 1997 से 1982 तक जनता दल के टिकट पर ठाकुर मोती राम ने जीत हासिल की। 1990 में मोती राम ने फिर जनता दल के टिकट से चुनाव जीता। अंतिम बार 1993 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव में जीत हासिल कर चौथी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया था। वह परिवहन व कृषि मंत्री रहे।

पंडित शिवलाल 1985 में बने विधायक

पंडित शिवलाल 1985 में कांग्रेस के विधायक बने। उन्होंने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा दिया। वह प्रदेश राज्य सहकारी बैंक और भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रहे। दोनों बैंकों में उपभोक्ताओं को सुविधा व युवाओं को रोज उपलब्ध करवाने में उनकी अहम भूमिका रही। बाद में उन्होंने सीडी सहकारी बैंक की स्थापना की। इसमें सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

भाजपा को दिया प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री

इसी विधानसभा क्षेत्र ने प्रदेश भाजपा को जयराम ठाकुर के तौर पर अध्यक्ष व मुख्यमंत्री दिया। जयराम ठाकुर के अध्यक्ष रहते प्रदेश में 2007 में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर सरकार बनाई थी। धूमल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। अब मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।

http://dhunt.in/Etg8a?s=a&uu=0x5f088b84e733753e&ss=pd Source : “जागरण”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ठंड में रूसी बालों की छीन लेती हैं चमक, बस किचन में मिलने वाले इस एक चीज से पा सकते हैं छुटकारा
Next post America की चीन को खुली चेतावनी, ऑस्‍ट्रेलिया में तैनात करेगा महाविनाशक परमाणु बॉम्‍बर की फौज
error: Content is protected !!