जन समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाएं अधिकारी – पठानिया

धर्मशाला, 7 मार्च। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी अधिकारियों से जन समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसी प्रभावी व्यवस्था बनाने के लिए काम करने पर जोर जिससे लोगों को बार बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। तय समयावधि में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम सुनिश्चित हो।
केवल सिंह पठानिया ने यह बात मंगलवार को शाहपुर की ग्राम पंचायत भत्तला में जन समस्याओं की सुनवाई के कार्यक्रम के दौरान कही।
इसके उपरांत उन्होंने सतोबरी विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ जन समस्याओं को दूर करने का काम करें। यह सुनिश्चित करें कि विकास परियोजनाएं तय समयावधि में पूरी हों।
वहीं, भत्तला पहुंचने पर कांग्रेस कमेटी तथा स्थानीय लोगों ने विधायक का गद्दी वेशभूषा पहनाकर स्वागत किया।
विधायक ने भतल्ला पंचायत की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का संकल्प है कि कांगड़ा जिले का पर्यटन राजधानी के रूप में विकास किया जाए। इस दिशा में काम आरंभ हो चुका है। भत्तला और सतोबरी में ग्रामीण पर्यटन के अपार अवसर हैं। इन्हें उभारने के सभी प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव देश राज, महिला ब्लॉक् कांग्रेस अंजू देवी, प्रसिद्ध पहाड़ा गायक सुनील राणा,कांग्रेस नेता मनोज ठाकुर, सतोबरी महिला मंडल की की सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी ओर भतल्ला पंचायतवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नई आबकारी नीति में राजस्व अर्जन की दिशा में सकारात्मक प्रयास
Next post अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 मनाने के लिए ‘खेलो इंडिया दस का दम’ टूर्नामेंट 10 शहरों में आयोजित किया जाएगा; शीर्ष महिला एथलीटों ने बालिकाओं को शुभकामनाएं दी हैं