जे.एस.डब्ल्यू छोलटू में महिलाओं को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर आज किन्नौर जिला के निचार उपमंडल स्थित जे.एस.डब्लयू परिसर में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से जागरूक करवाने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर निशांत वर्मा ने की। कार्यक्रम में जिला की 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा महिलाओं को पुरूषों के समान अधिकार प्रदान किए गए हैं परंतु कई क्षेत्रों में आज भी महिलाओं के साथ भेदभाव के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में महिलाओं का भी यह दायित्व बनता है कि वह अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। इसी उद्देश्य से आज इस महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर अधिवक्ता सत्या देव नेगी व दीपक नेगी ने उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को पारिवारिक कानून, घरेलू हिंसा, नागरिक और आपराधिक कानून, दहेज हत्या, बलात्कार और यौन उत्पीड़न, पोक्सो, श्रम कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम आदि पर जागरूक किया। इसके अलावा महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता, महिला हेल्पलाइन नंबर, एडीआर तंत्र, मध्यस्थता आदि से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जे.एस.डब्लयू की महिलाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय महिलाओं सहित अन्य उपस्थित थे।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
Next post बागीचों में परागकण हेतु 10 मार्च से 22 मार्च तक बागवानों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का होगा आयोजन-डा. सतीश शर्मा