देवप्रस्थ साहित्य एवं कला संगम  तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग  के सयुंक्त तत्वावधान में अटल सदन में आयोजित समारोह

कुल्लू 18 मार्च
देवप्रस्थ साहित्य एवं कला संगम  तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग  के सयुंक्त तत्वावधान में अटल सदन में आयोजित समारोह में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आज डॉ सूरत ठाकुर की ‘हिमाचल प्रदेश की जनजातीय लोक संस्कृति  ‘ तथा डॉ सूरत ठाकुर व हीरालाल ठाकुर द्वारा संपादित  ‘हिमाचल प्रदेश में दियाळी औऱ फागली की लोक परम्परा; पुस्तक का विमोचन किया।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने हिमाचल प्रदेश की जनजातीय लोक संस्कृति तथा हिमाचल प्रदेश में दिवाली और फ़ागली की लोक परंपरा के लेखक सूरत ठाकुर को पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई दी।
 उन्होंने कहा कि कि यह दोनों पुस्तकें प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, खासकर लोक व जनजातीय क्षेत्र की  संस्कृति के संरक्षण व प्रचार प्रसार में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया  कि यह पुस्तक शोधार्थियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए देश विदेश में जाना जाता है। लेखक द्वारा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का पुस्तक के रूप में संकलन का कार्य सराहनीय है। इस के माध्यम से युवा पीढ़ी को विलुप्त हो रही अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति रिवाज की जानकारी हासिल होगी । उपायुक्त ने कहा कि अटल सदन स्थित संगोष्टी कक्ष  में और सुविधाएं विकसित की जाएगी ताकि यहां होने वाले साहित्यिक कार्यक्रमों व संगोष्ठियों को और बेहतर तरीके से आयोजित किया जा सके।
 इस अवसर पर प्रकाशन संस्थान के डॉ संजीव कुमार जो स्वयं एक प्रसिद्ध लेखक भी है और बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के  डॉ ललित किशोर को संस्था  द्वारा  सम्मानित किया गया । दोनों लेखकों ने संस्था द्वारा सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। तथा कहा कि उनके प्रकाशन प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से संबंधित पुस्तकों को प्रकाशन के लिए सदैव प्रयासरत रहेगी। उन्होंने प्रदेश के लेखकों से प्रदेश की सम्रद्ध संस्कृति ,रीति रिवाजों, रहन सहन ,खानपान पर ओर पुस्तकें लिखने का  आग्रह किया तथा कहा कि वे इन पुस्तकों के प्रकाशन में हर सम्भव सहायता करेंगे। डॉ सूरत ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने संस्था की गतिविधियों तथा संस्था द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की भी जानकारी दी। उन्होंने डॉ संजीव कुमार, डॉ ललित किशोर का प्रदेश से समन्धित पुस्तकों के प्रकाशन के लिए आभार व्यक्त किया।
 इसके उपरांत यहां आज एक कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें जिले के अनेक कवियों तथा कवित्रियों ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष तोबदन ने सभी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सुजुकी मोटर के हान्सालपुर युनिट के लिए साक्षात्कार 29 मार्च को ऊना में
Next post जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय कुल्लू द्वारा जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की प्रतिभा खोज इनामी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन ढालपुर मैदान में दिनांक 26 मार्च 2023 को प्रातः 11:00 बजे करवाया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 13 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों हेतु 3000 मीटर तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों हेतु 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। प्रत्येक वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 6000 5000 व 4000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 15000, 10000 व 8000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। 13 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों का जन्म 1 जनवरी 2008 के उपरांत 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के लड़कियों का जन्म 1 जनवरी 2004 के उपरांत का होना चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा 13 से 15 वर्ष के खिलाड़ियों का आयु प्रमाण पत्र पंचायत द्वारा फार्म 5 पर जारी किया गया हो तथा 16 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दसवीं के प्रमाण पत्र की कॉपी व सभी खिलाड़ियों को अपनी एक फोटो प्रतियोगिता के दौरान जमा करवानी होगी।