21 मार्च को होगी जिला स्तरीय लम्बी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता

र्मशाला, 18 मार्च। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया ने बताया कि उनके विभाग द्वारा जिला कांगड़ा के धावकों के लिए 21 मार्च 2023 को लम्बी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सिंथैटिक एथलेटिक्स टैªक धर्मशाला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 15 वर्ष तक की आयु के लड़के-लड़कियों के लिए 3000 मीटर की दौड़ स्पर्धा रहेगी तथा 19 वर्ष तक के लड़के-लड़कियां 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में भाग ले सकेंगे। गुलेरिया ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आने वाले धावकों को 6000 रूपये, दुसरे स्थान पर रहने वाले को 5000 रूपये तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 4000 रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रति या सत्यापित फोटो प्रति तथा आधार कार्ड या किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी फोटो प्रमाण पत्र लाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक धावक अपने प्रमाण पत्रों के साथ जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में 21 मार्च 2023 सुबह 9 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 0189222317 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय कुल्लू द्वारा जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की प्रतिभा खोज इनामी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन ढालपुर मैदान में दिनांक 26 मार्च 2023 को प्रातः 11:00 बजे करवाया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 13 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों हेतु 3000 मीटर तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों हेतु 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। प्रत्येक वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 6000 5000 व 4000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 15000, 10000 व 8000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। 13 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों का जन्म 1 जनवरी 2008 के उपरांत 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के लड़कियों का जन्म 1 जनवरी 2004 के उपरांत का होना चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा 13 से 15 वर्ष के खिलाड़ियों का आयु प्रमाण पत्र पंचायत द्वारा फार्म 5 पर जारी किया गया हो तथा 16 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दसवीं के प्रमाण पत्र की कॉपी व सभी खिलाड़ियों को अपनी एक फोटो प्रतियोगिता के दौरान जमा करवानी होगी।
Next post ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें-उपायुक्त