अंबेडकर जयंती पर किया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन :- जय भीम युवा मंडल बटराण

आज दिनांक 14 अप्रैल 2023 को नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से जय भीम युवा मंडल संगठन बटराण द्वारा गांव रविनगर में “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती” धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर युवा मंडल द्वारा सबसे पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करके बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत गांव के बच्चों ने बाबा साहब के जीवन के ऊपर अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें बच्चों की भाषण-प्रतियोगिता, चर्चा- परिचर्चा, चित्रकला प्रतियोगिता, करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को युवा मंडल द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में रोहित प्रथम, करण सिंह द्वितीय, नमिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में नमिता, तरुण तथा करण सिंह ने पुरस्कार हासिल किए। इसके उपरांत कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सावित्रीबाई फुले महिला मंडल सचिव सोनिका ने सभी गांव वालों को बाबा साहब के जीवन के बारे में अवगत करवाया। इसके उपरांत जय भीम युवा संगठन पूर्व प्रधान सनी कुमार ने सभी गांव वासियों के बीच बाबा साहब के जीवन के ऊपर अपने वक्तव्य रखे। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए और बहुत सारी कठिनाइयों और कुरीतियों का सामना किया इनका सामना करते करने के बाद भी वह भारत देश के ही नहीं अपितु पूरे विश्व के सबसे बड़े विद्वान व्यक्ति बने। उन्होंने बताया कि बाबा साहब को सिंबल ऑफ नॉलेज के नाम से जाना जाता है क्योंकि उन जैसा विद्वान पूरे विश्व में कोई नहीं हुआ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पास 32 डिग्रियां तथा 9 से अधिक भाषाओं का ज्ञान था। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने किसी एक वर्ग के लिए नहीं अपितु पूरे देश के लिए संघर्ष किया और संविधान रचकर भारत देश को सुदृढ़ बनाया। बाबा साहब को हमारे देश के सर्वोच्च सम्मान मरणोपरांत भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।हमें हमेशा बाबा साहब के बलिदानों को याद रखना चाहिए और उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाया चाहिए। आज के इस कार्यक्रम में जय भीम युवा मंडल समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा सावित्रीबाई फुले महिला मंडल की कार्यकारिणी और गांव रविनगर से पुलिस प्रशासन से रिटायर एस एच ओ रफोदास, परमाणु ऊर्जा विभाग से रिटायर जोगिंदर सिंह, बीएसएफ से रिटायर रंजीत सिंह तथा जयचंद जी के साथ समस्त गांव की महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मिष्ठान आवंटित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आज़ाद जनजातीय सुरक्षा समिति के तत्वावधान में भीम राव अंबेडकर जयंती में एकदिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित
Next post उपायुक्त ने जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेले का किया शुभारंभ