राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकानाएं दी

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नववर्ष-2024 की शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन मंे खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा और हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों मंे प्रगति करेगा।
प्रदेशवासियों के नाम अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष-2024 उनके जीवन मंे खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण से वर्ष-2024 में हिमाचल प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नए साल से सस्ती दरों पर गुणात्मक बागवानी उपकरण उपलब्ध करवाएगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री
Next post उठाऊ पेयजल योजना साहू के निर्माण में व्यय होंगे 14 करोड रुपए- नीरज नैय्यर