बेटियों ने हर क्षेत्र में देश का नाम किया रोशन: पठानिया

शाहपुर, धर्मशाला 1  सितंबर ।  विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने  कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। खेलों में भी बेटियां की भागीदारी ओलंपिक स्तर तक बेहतर रही है। रविवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माथ्यमिक पाठशाला लंज में शाहपुर जोन अंडर 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि खेलों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खेल गतिविधियों से जुड़े रहना अति आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थीयोें से खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
       उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है और युवाओं को सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश तथा प्रदेश को विकास के स्वर्णिम पथ पर आगे बढ़ाना होगा।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक प्रतिभावान खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा प्रदेश के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मिले इसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा यदि शिक्षा गुणात्मक नहीं है तो उसका विद्यार्थी को कोई लाभ नहीं है। प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों की शिक्षा गुणात्मक होना बहुत आवश्यक है। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने मुख्याथिति का स्वागत करते हुए कहा कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में शाहपुर जोन के 14 स्कूलों के छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो -खो ,बैडमिंटन ,  तथा वॉलीबाल का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। 
इसके उपरांत विधायक ने विश्राम गृह लंज में लोगों की शिकायतों को भी सुना और उनका निवारण किया। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ किए जा रहे विकासात्मक कार्यों के बारे में समीक्षा बैठक की और सभी कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
     इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य संजय शर्मा, चंगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमन मेहरा, एसएमसी प्रधान मेहर सिंह, कैप्टन कपूर, रंजीत बग्गा, गंधर्व सिंह, प्रधान आशा देवी, निशा देवी, रेखा देवी और बलजीत कौर, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं, प्रतिभागी खिलाड़ी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पंचायतों के रिक्त पदों हेतु 29 सितम्बर को होगा उप निर्वाचन – जिला निर्वाचन अधिकारी
Next post राजभाषा पखबाड़ा के तहत बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित