Notice: fwrite(): Write of 588 bytes failed with errno=28 No space left on device in /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 42

Notice: Function Perflab_Server_Timing::send_header was called incorrectly. The method must be called before headers have been sent. Please see Debugging in WordPress for more information. in /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-includes/functions.php on line 6114
स्वच्छता के संबंध में चौगान मैदान में भव्य शपथ ग्रहण का आयोजन - ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क

स्वच्छता के संबंध में चौगान मैदान में भव्य शपथ ग्रहण का आयोजन

उपरोक्त मुकेश रेपसवाल ने स्कूली विद्यार्थियों को दिलवाई शपथ,
जिला मुख्यालय चंबा के एतिहासिक चौगान मैदान में स्वच्छता के संबंध में एक भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लगभग 600 विधार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधार्थियों को स्वच्छता के संबंध में शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को खुद व राष्ट्र को स्वच्छ बनाए रखने का  दृढ़ निश्चय करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि कि वे स्वच्छता से संबंधित संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, उपनिदेशक कृषि विभाग कुलदीप धीमान, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य जितेंद्र जंदरोटिया, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य विकास महाजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करेगी मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना
Next post कुल्लू में बाहरी श्रमिकों का पंजीकरण अनिवार्य, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी का निर्देश

Notice: fwrite(): Write of 588 bytes failed with errno=28 No space left on device in /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 42

Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to verify temporary file contents for atomic writing. in /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:51 Stack trace: #0 /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents('/home3/akshaymi...', '<?php exit('Acc...') #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig('livewaf') #2 {main} thrown in /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 51