क्या आपको भी होती है आंखों के लाल होने की समस्या, आजमाएं ये घरेलू नुस्खें।

Read Time:4 Minute, 46 Second

क्या आपको भी होती है आंखों के लाल होने की समस्या, आजमाएं ये घरेलू नुस्खें।इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें से कुछ हैं टीवी, मोबाइल, लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग। आंखों को आराम नहीं मिल पाता हैं तो लाल होने के साथ इनमें ड्राईनेस आने लगती हैं। आंखें लाल होने की समस्या जल्द दूर करने की जरूरत होती हैं अन्यथा यह आंखों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आंखों के लाल होने की समस्या को दूर करेंगे।



गुलाब जल

गुलाब जल को कई वर्षों से आंखों के रोगों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता रहा है। गुलाब जल आंख के दर्द से आराम पहुंचाने में मदद करता है। इससे आंखों में हो रही जलन कुछ ही देर में गायब हो जाती है और साथ ही लालिमा से भी छुटकारा मिलता है। थोड़ी से रूई लें और उसे गुलाब जल में भिगो लें। अब रूई की मदद से गुलाब जल को अपनी आंखों के ऊपर लगाएं। गुलाब जल को 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। इसके साथ गुलाब जल की कुछ बूंदे सीधे आंखों में डालें।


खीरा

आंखें लाल होने और सूजन आने पर आप खीरे का उपयोग कर सकते हैं। खीरे की गोल स्लाइस काटकर उसे आंखों पर रखें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की सूजन जलन और लालपन खत्म होता है।


दूध और शहद

इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके लिए गर्म दूध और शहद बराबर मात्रा में लें और इसका मिश्रण तैयार कर लें। रूई या आई ड्रॉप की मदद से इसकी तीन बूंदें आंखों में डालें। इससे काफी आराम मिलेगा और आंखों का लालपन कम हो जाएगा।


टी बैग

आंखों की सूजन और लाल पन दूर करने के लिए आप टी बैग का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले टी बेग आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसको आंखों पर रखें। इससे बहुत आराम मिलेगा और आंखों भी जल्दी नॉर्मल होगी।



एलोवेरा

इसमें भी आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम करता है और आंखों के लिए यह एक अच्छी जड़ी बूटी है। एलोवेरा का इस्तेमाल करने के लिए इसके टुकड़े को फ्रिज में रख दें और कुछ देर बाद इसे ठंडे पानी के साथ मिला लें। अब इसमें रुई भिगोकर आंखों पर कुछ देर के लिए रखें, आंखों की सूजन और जलन कम हो जाएगी।


नारियल तेल

नारियल तेल हमारी आंखों को नमी पहुंचाता है। कई मामलों में आंख लाल होने के कारण आंखों में सूजन, जलन, खुजली या सूखापन हो सकता है। नारियल तेल आंखों के सूखेपन को कम करने में मदद करता है, जो कि आंख लाल होने का सामान्य लक्षण है। अपनी आंखों में कुछ बूंद नारियल तेल डालें। अब कुछ बार अपनी पलकें झपकाएं। क्योंकि हमारी आंखें एक संवेदनशील अंग है, इसलिए केवल प्राकृतिक नारियल तेल का ही इस्तेमाल करें।



ठंडी सिकाई

ठंडी सिकाई नसों को सुन्न कर के दर्द से थोड़े समय के लिए आराम दिलाती है। ठंडी सिकाई से रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं, जिसके कारण आंखों में सूजन के लक्षण कम होने लगते हैं। अगर आपकी भी आंखों के लाल होने का कारण आंखों में सूजन है तो इसके इलाज के लिए ठंडी सिकाई एक अच्छा विकल्प है। रूई को ठंडे पानी में अच्छे से भिगो लें। अब इसे हल्के दबाव के साथ अपनी आंखों के नीचे लगाएं। थोड़ी देर तक इस प्रक्रिया को दोहराते रहें
http://dhunt.in/Cjeji?s=a&uu=0x5f088b84e733753e&ss=pd Source : “Lifeberrys”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशिनुसार पहनें इस रंग की साड़ी और चूड़‍ियां, करवा माता का मिलेगा आशीर्वाद
Next post Asia Pacific Region: चीन पिछड़ा, अब वियतनाम बनेगा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक विकास का इंजन।
error: Content is protected !!