उपमुख्य सचेतक ने पूर्व मंत्री एवं सांसद के निधन पर गहरा शोक जताया

शाहपुर ,1 फरवरी। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पूर्व मंत्री एवं सांसद  किशन कपूर के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। किशन कपूर जी का आज 73 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि किशन कपूर  एक अनुभवी राजनेता और समाजसेवी थे,जिन्होंने सदैव जनहित में कार्य किया। उनके निधन से प्रदेश ने एक सच्चे नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि किशन कपूर जी ने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कुल्लू में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां जारी
Next post संत ज्ञान का प्रकाश पुंजः राज्यपाल