Aaj Ka Rashifal 7 November 2023: मेष,मिथुन, कर्क वालों को मिल सकता है बिजनेस में लाभ, जानिए सभी राशियों का क्या हाल

Read Time:9 Minute, 40 Second

राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन मेष वालों के लिए शुभ रहेगा। वहीं वृष वालों को बिजनेस में सफलता मिलती है। सिंह राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा।

धनु वाले अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। तुला वालों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। वहीं मीन राशि के जातक काम को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का क्या होगा हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

 

मेष

 

जॉब को लेकर अत्यंत बिजी रहेंगे। बिजनेस में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। परिवार सहित सायंकाल किसी नजदीक के धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय — जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व नारंगी ।

शुभ अंक–02 व 09

 

वृष

 

आज का दिन बिजनेस में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी मित्र से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान हितकर है।

शुभ अंक –03 व 07

 

मिथुन

 

आज का दिन स्टूडेंट्स लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। शुभ यात्रा संभावित है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय–श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ व अन्न -गुड़ दान करें।

शुभ अंक –01 व 09।

शुभ रंग –हरा व आसमानी

 

कर्क

 

आज का दिवस मङ्गलमय है। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय —श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग –लाल व नारंगी।

शुभ अंक –01 व 02

 

सिंह

 

छात्र करियर में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में बड़े भाई का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ व स्टडी को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा व टाइम मैनेजनेन्ट का सही उपयोग करें। अध्ययन की दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय –श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।

शुभ अंक –01 व 09 ।

शुभ रंग -पीला व सफेद

 

कन्या

 

इकोनॉमिकल पोजिशन बेहतर रहेगी। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट मिलने के चांसेज हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए।

आज का उपाय –श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अनार का दान करें।

शुभ रंग –हरा व सफेद।

शुभ अंक–05 व 07

 

तुला

 

रुके धन प्राप्ति संभावित है। बिजनेस में प्रगति संभावित है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। उदर विकार हो सकता है।

आज का उपाय –हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करके ही बाहर निकलें।

शुभ रंग–नीला व आसमानी।

शुभ अंक —-07 व 08

 

वृश्चिक

 

परिवार में प्रसन्ता का वातावरण होगा व कुछ रिश्तेदारों के मिलने से मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम है।

आज का उपाय –हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग–लाल व बैगनी।

शुभ अंक-02 व 09

 

धनु

 

आप निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। जॉब को बेहतर करें। निरन्तर प्रोमोशन का प्रयास करें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर भी उत्साहित रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी ।

आज का उपाय –श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। इस कार्य को करने कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग –नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 02

 

मकर

 

जॉब में किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर तनाव रहेगा। छात्र अपने स्टडी प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से अध्ययन करें। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मकान क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।

आज का उपाय –श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है।

शुभ रंग –नीला व हरा।

शुभ अंक -03 व 08

 

कुम्भ

 

जॉब में आशातीत सफलता है। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को प्राप्त करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने उद्देश्य को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें । तिल का दान करें।

 

मीन

 

जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके कनिष्ठ अधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने निकलें।लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व अनार का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 02

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शाहपुर कालेज में गल्र्स हॉस्टल का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा: पठानिया
Next post ग्राम पंचायतो के उप-निर्वाचन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम व पत्ता अधिसूचित
error: Content is protected !!