प्रियंका गांधी की आज मंडी में जनसभा, कुल्लू, ऊना, चंबा और शिमला में रोड शो रद्द

Himachal Election 2022 Live: प्रियंका गांधी की आज मंडी में जनसभा, कुल्लू, ऊना, चंबा और शिमला में रोड शो रद्द।: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।.
पूर्व विस अध्यक्ष मुसाफिर समेत छह नेता कांग्रेस से निष्कासित कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, दो पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट और जगजीवन पाल समेत छह नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। रविवार को पार्टी हाईकमान ने इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर ये आदेश जारी किए।

एक नवंबर को कुटलैहड़, हमीरपुर आएंगे सचिन पायलट राजस्थान से कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट एक नवंबर को जिला ऊना के कुटलैहड़ और हमीरपुर में चुनावी जनसभाएं करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को हिमाचल में छह नवंबर के बाद बुलाने की योजना है।

कांग्रेस के चुनाव प्रचार पर भी नजर रखेंगी प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं ने बताया कि हिमाचल में मतदान होने तक प्रियंका गांधी का शिमला में ही रुकने का कार्यक्रम है। प्रियंका शिमला से सभी जिलों में प्रचार के लिए जाएंगी। राजधानी शिमला से प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनाव प्रचार पर भी नजर रखेंगी।
नवंबर के पहले हफ्ते में कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में चुनावी रैलियां करेंगी प्रियंका अब प्रियंका गांधी नवंबर के पहले हफ्ते में कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में चुनावी रैलियां ही करेंगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में भी प्रियंका छराबड़ा आई थीं। इस दौरान पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कुछ दिनों के लिए यहां आई थीं। 15 अक्तूबर को प्रियंका और सोनिया गांधी शिमला से लौटी थीं। अब शनिवार सुबह दोबारा प्रियंका गांधी चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला पहुंचीं।

प्रियंका गांधी की आज मंडी में जनसभा, कुल्लू, ऊना, चंबा और शिमला में रोड शो रद्द अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर पहुंची। आज वह मंडी के पड्डल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। हालांकि, ट्रैफिक आदि का हवाला देकर सुरक्षा कारणों के मद्देनजर पार्टी ने कुल्लू, ऊना, चंबा और शिमला में प्रस्तावित उनके रोड शो रद्द कर दिए हैं।

http://dhunt.in/EthPm?s=a&uu=0x5f088b84e733753e&ss=pd Source : “अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Sardar Patel Jayanti: मोरबी हादसे के बीच केवड़िया पहुंचे पीएम मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, रोडशो किया रद्द
Next post जयराम ठाकुर ने चुराह में विजय संकल्‍प अभियान में भरी हुंकार, फ‍िर सरकार बनाने का दावा