जयराम ठाकुर ने चुराह में विजय संकल्‍प अभियान में भरी हुंकार, फ‍िर सरकार बनाने का दावा

Himachal Election 2022: जयराम ठाकुर ने चुराह में विजय संकल्‍प अभियान में भरी हुंकार, फ‍िर सरकार बनाने का दावा।हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजय संकल्‍प अभियान के तहत चुराह में रैली को संबोधित क‍िया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम काे भी सुना।

चुराह में रैली को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा फ‍िर से सरकार बनाएगी। भाजपा हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने पर काम कर रही है। हर हाल में मिशन रिपीट होगा।

चंबा से अधिकारिक चुनाव प्रचार की शुरुआत

जयराम ठाकुर ने कहा एक बार फिर चंबा में आपके दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज से आधिकारिक चुनाव प्रचार की शुरुवात चंबा से की है। चंबा आकर मुझे खुशी है कि देवी देवताओं का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया।

चंबा दूर पर पीएम मोदी के करीब

चंबा हर जगह से दूर है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के करीब है। मोदी चंबा आये ये हमारा सौभाग्य है। देश के लोगों को क्या पता था कि चंबा कहां है। उन्हें क्या पता था कि मिंजर मेला क्या है। मगर हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में जिक्र किया।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर चुराह के बाद चंबा विधानसभा क्षेत्र में भी रैली को संबोधित किया। हरिपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां भारी संख्‍या में कार्यकर्ता पहुंचे।

अध्यक्ष को मजबूत बनाने के लिए बना दिए चार कार्यकारी अध्यक्ष, अब दो भाजपा में

जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने अपने अध्यक्ष को मजबूत बनाने के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए। लेकिन, इनमें से दो कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। जबकि, महज दो कार्यकारी अध्यक्ष ही शेष रह गए। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा पिछले दिनों कांग्रेस ने दिल्ली में देशभर के लोगों को बुलावा भेजा कि महंगाई पर बात की जाएगी। लेकिन, इस दौरान जिन राहुल गांधी को कांग्रेस देश का नेता मानती है, उन्होंने आटे के भाव को किलो के हिसाब से नहीं बल्कि लीटर के हिसाब बोला।

बड़े परिवार ने नहीं समझा दुख दर्द

उन्होंने कहा कि जो लोग इतने वर्षों तक सत्ता में रहे तथा बड़े परिवार से थे। उन्हें क्यों प्रदेश की गरीब जनता का दुख दर्द समझ नहीं आया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहले गरीबों की भलाई के लिए योजनाएं लागू की गईं, ताकि उन्‍हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

http://dhunt.in/Eqc68?s=a&uu=0x5f088b84e733753e&ss=pd Source : “जागरण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रियंका गांधी की आज मंडी में जनसभा, कुल्लू, ऊना, चंबा और शिमला में रोड शो रद्द
Next post हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारणी बनी।