17 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 17 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

Read Time:7 Minute, 29 Second

17 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, युवाओं को सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले अवैध काम में रुचि न लें, इन्हें धन लाभ हो सकता है। मिथुन राशि वालों की सेहत में सुधार और ससुराल पक्ष से फायदा होगा।

कर्क राशि वाले छोटी-मोटी बातों का नजरअंदाज न करें, जल्दबाजी से इन्हें नुकसान हो सकता है। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन.

 

मेष राशिफल 17 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 17 August 2023)

17 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा होगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा। आपके व्यक्तित्व के सामने विरोधी परास्त होंगे। आप अपना काम ठीक से पूरा कर पाएंगे। युवाओं को कोई अच्छी सफलता मिल सकती है।

 

वृषभ राशिफल 17 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 17 August 2023)

17 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, किसी भी अवैध काम में रुचि न लें, नहीं तो अपमानजनक स्थिति बन सकती है। बिजनेस में सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

 

मिथुन राशिफल 17 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 17 August 2023)

आज का राशिफल मिथुन राशि बिजनेस में पॉजिटिव गतिविधियाँ बनेंगी। परिवार में वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके आस-पास की स्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी से जुड़ी कोई नई नीति आप बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से फायदा होगा।

 

कर्क राशिफल 17 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 17 August 2023)

गणेशजी कहते हैं कि गुस्सा और जल्दबाजी से नुकसान होगा। बिजनेस की गतिविधियों पर नजर रखें। छोटी-बड़ी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। सिरदर्द और थकान से परेशान रहेंगे। कोई दोस्त या करीबी रिश्तेदार अचानक घर आ सकता है। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है।

 

सिंह राशिफल 17 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 17 August 2023)

गणेशजी कहते हैं कि आज कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी हो सकती है। इस समय बिजनेस से जुड़ी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। दूसरों के बहकावे में आकर अपने लोगों से विवाद कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए नौकरी और इंटरव्यू आदि में सफलता के योग बन रहे हैं।

 

कन्या राशिफल 17 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 17 August 2023)

गणेशजी कहते हैं कि आज किसी प्रकार का तनाव रह सकता है, इसलिए मानसिक स्थिति को मजबूत रखें। जल्द ही स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। समस्याओं से डरने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। घर का वातावरण मधुर और अनुशासित रहेगा।

 

तुला राशिफल 17 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 17 August 2023)

गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। काम के साथ-साथ उचित आराम भी जरूरी है। समय का सदुपयोग करें। अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। सभी जिम्मेदारियाँ अपने ऊपर लेने के बजाय उन्हें बाँटना सीखें।

 

वृश्चिक राशिफल 17 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 17 August 2023)

गणेशजी कहते हैं कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और सही मार्गदर्शन दें। बिजनेस की दृष्टि से स्थिति से समय बहुत अनुकूल है। कुछ समय परिवार के लोगों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। पुराने मामले आसानी से सुलझा सकते हैं।

 

धनु राशिफल 17 अगस्त 2023 (Dhnau Rashifal 17 August 2023)

गणेशजी कहते हैं कि किसी प्रिय मित्र की कोई बात निराश कर सकती है। बिजनेस से जुड़े सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। रोजमर्रा के कामों से थोड़ी राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई उपहार आज मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा।

 

मकर राशिफल 17 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 17 August 2023)

गणेशजी कहते हैं कि व्यवसाय में सफलता वाला समय है। आपके काम की गति बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपकी योग्यता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। कभी-कभी बिना वजह किसी छोटी सी बात पर गुस्सा आने से घर का माहौल खराब हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

 

कुंभ राशिफल 17 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 17 August 2023)

गणेशजी कहते हैं कि किसी करीबी मित्र से समस्याओं पर चर्चा होगी। इस समय व्यापार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। घर में उचित व्यवस्था एवं सौहार्द बना रहेगा। भागदौड़ से राहत मिलेगी। शांतिपूर्ण वातावरण में रहने से आपको नई ऊर्जा और जीवन शक्ति का एहसास होगा।

 

मीन राशिफल 17 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 17 August 2023)

गणेशजी कहते हैं कि युवा गलत मनोरंजन के कारण अपने करियर से संबंधित कोई नुकसान कर सकते हैं। आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद न करें। घर में किसी कुंवारे व्यक्ति की शादी से जुड़ी बात चल सकती है। सेहत में पहले से सुधार होगा।

 

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
Next post प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत केन्द्र से 254 सड़कों के विस्तारीकरण एवं उन्नयन की स्वीकृति: विक्रमादित्य सिंह
error: Content is protected !!