19 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 19 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

Read Time:7 Minute, 23 Second

19 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के टारगेट पूरे होंगे, मनचाहा काम होने से खुशी होगी। वृषभ राशि वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है, वर्क प्लेस पर काम अधिक रहेगा। मिथुन राशि वालों की धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी, विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

कर्क राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, लव लाइफ भी ठीक रहेगी। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन.

 

मेष राशिफल 19 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 19 August 2023)

19 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, बिजनेस में टारगेट पूरे होंगे, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मशीनों से कारण परेशान खड़ी हो सकती है। युवा आलस्य में समय बर्बाद करेगा। कोई मनचाहा काम पूरा होने से मन को शांति मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

 

वृषभ राशिफल 19 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 19 August 2023)

19 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, अभी से बजट बनाकर रखें। किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं। आज वर्क प्लेस पर काम अधिक रहेगा। लव लाइफ में एक के बाद एक परेशानियां आ सकती हैं।

 

मिथुन राशिफल 19 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 19 August 2023)

आज का राशिफल मिथुन राशि, किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को किसी कॉम्पीटिशन में सफलता मिलने से खुशी होगी।

 

कर्क राशिफल 19 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 19 August 2023)

19 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। किसी काम की लागत बढ़ सकती है। आय के नए सोर्स बन सकते हैं। अभी कोई भी नया काम शुरू करने का सही समय नहीं है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द की कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है।

 

सिंह राशिफल 19 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 19 August 2023)

19 अगस्त आज का सिंह राशिफल, आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें। नौकरी में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। ऑफिस में भी काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस के तनाव को पारिवारिक ख़ुशियों पर हावी न होने दें। सेहत में पहसे ले सुधार होगा।

 

कन्या राशिफल 19 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 19 August 2023)

आज का राशिफल कन्या राशि, आज कोई दुखद समाचार मिलने से मन निराश होगा। गलत खर्चे भी सामने आ सकते हैं। युवाओं का समय मौज-मस्ती में बीतेगा, जिससे ये अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करते समय छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखें। संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं।

 

तुला राशिफल 19 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 19 August 2023)

19 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, नया वाहन खरीद सकते हैं। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। नई योजना बनाते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बच्चों से सुख मिलेगा।

 

वृश्चिक राशिफल 19 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 19 August 2023)

19 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, निगेटिव नेचर के लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए लोगों से संपर्क फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। धन लाभ के मौके हाथ से निकल सकते हैं।

 

धनु राशिफल 19 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 19 August 2023)

आज का राशिफल धनु राशि, अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें। आलस्य के कारण काम टालना भारी पड़ेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत कर लें। कुछ समय घरेलू कार्यों में भी व्यतीत होगा।

 

मकर राशिफल 19 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 19 August 2023)

19 अगस्त मकर राशिफल के अनुसार, करीबी रिश्तेदारों से दूरियां बढ़ सकती हैं। बाहरी लोगों पर अधिक भरोसा न करें। बिजनेस की गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी। सेहत में सुधार होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

कुंभ राशिफल 19 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 19 August 2023)

19 अगस्त आज का कुंभ राशिफल, पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। आप अपने उचित व्यवहार से परिस्थिति को संभाल लेंगे। परिवार में कुछ समय से चली आ रही गलतफहमी आपके हस्तक्षेप से दूर हो जायेगी। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। युवा करियर पर ध्यान देंगे।

 

मीन राशिफल 19 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 19 August 2023)

आज का राशिफल मीन राशि,अति उत्साह से बनता काम बिगड़ सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। पार्टनर शिप के बिजनेस में फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। परिवार से जुड़ा कोई विवाद समाप्त होने से घर में शांति रहेगी।

 


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हमीरपुर में सभी प्रमुख सड़कें यातायात के लिए बहाल
Next post विभागीय परीक्षाओं का परिणाम घोषित
error: Content is protected !!