फ्रांसीसी वैज्ञानिकों ने राज्यपाल को एक्रोपिक्स परियोजना के बारे में जानकारी दी

प्रो. एलिसन मैरी लोकोंटो के नेतृत्व में आईएनआरएई के चार फ्रांसीसी वैज्ञानिकों के एक दल ने आज यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर एक्रोपिक्स परियोजना पर चर्चा की, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक खेती जैसी पारिस्थितिक कृषि पद्धति को बढ़ावा देना है। यह दल सोलन जिले के नौणी स्थित डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में अभिनव कार्यों की संभावनाएं तलाशने के लिए तीन सप्ताह के दौरे पर है।

राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती के प्रति हिमाचल प्रदेश के किसानों में उत्साह पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश के 1.5 लाख से अधिक किसान इस पद्धति को अपना चुके हैं। उन्होंने प्रमाणन और स्थिरता पहलों तथा कृषि पारिस्थितिकी में विश्वविद्यालय के अग्रणी प्रयासों की प्रशंसा की।

यूरोपीय आयोग द्वारा वित्त पोषित एक्रोपिक्स परियोजना में 13 देशों के 15 सदस्य शामिल हैं। फ्रांसीसी वैज्ञानिक अपने इस दौरे के दौरान विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के साथ बातचीत तथा खेतों का निरीक्षण करेंगे। वे वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक खेती पद्धति को लागू करने के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए प्रगतिशील किसानों और प्राकृतिक खेती कंपनियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post निकोलस रोरिक की 150वीं जयंती पर 01 से 25 सितम्बर तक गेयटी थियेटर में कला प्रदर्शनी का आयोजन
Next post बग्गा बांध  के जलाशय  से 1 सितंबर को  रात्रि 11 बजे  से शुरू होगा सिल्ट फ्लशिंग का कार्य