Rashifal 4 August 2023: आज संकष्टी चतुर्थी पर किन राशियों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, देखें दैनिक राशिफल

Read Time:7 Minute, 40 Second

आज विभुवन संकष्टी चतुर्थी (Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2023) है। जो हर तीन साल में एक बार आती है। ऐसे में इस संकष्टी को जो व्यक्ति भगवान गणेश की विधि विधान पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

ज्योतिष अनुसार ये चतुर्थी कई राशि वालों के लिए खास रहेगी। कुछ राशियों के लोग आज खूब पैसा कमाएंगे तो कुछ राशि वालों को प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)।

 

Aaj Ka Rashifal In Hindi

 

मेष

 

एक ही जॉब में कई वर्षों से रहते व प्रोमोशन न होने से थोड़ी फ्रस्टेशन तो होती ही है। समय संघर्ष का है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के मार्ग प्रशस्त होंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

 

वृष

 

आपकी मनोस्थिति बहुत अच्छी नहीं है। ज्यादा सोच विचार से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके उच्चाधिकारी का सपोर्ट मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। हनुमान बाहुक का पाठ करें।

 

मिथुन

 

किसी सरकारी कार्य को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। चांदी का चन्द्रमा मन्दिर में दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखें। गाय को पालक खिलाएं।

 

कर्क

 

इधर व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें।गाय को गुड़ खिलाएं व मसूर का दान करें।

 

सिंह

 

जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

 

कन्या

 

कार्यों के प्रति समर्पण ही आपको सफल करेगी। परिश्रम के बाद बड़ी सफलता प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे।जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

 

तुला

 

एजुकेशन फील्ड से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। आपकी कार्यशैली अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ प्रत्येक समस्याओं का समाधान कर सकता है।

 

वृश्चिक

 

जॉब को लेकर चली आ रही कुछ संशय व अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा। जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। छात्र सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गुरु का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

 

धनु

 

मन परेशान रहेगा। अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। मन को स्थिर करें। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस को एक नई दिशा देंगे। भाई -बंधुओं के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री कृष्ण उपासना करें।

 

मकर

 

आज बहुत दिनों से रुका कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा। हेल्थ पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। घर परिवार की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे।श्री विष्णु उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर की प्लानिंग करें।

 

कुम्भ

 

आर्थिक प्रॉब्लम आ सकती है। शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। उच्चाधिकारी टेंशन दे सकते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। माता -पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

 

मीन

 

जीवन है तो संघर्ष रहेगा। सकारात्मक सोच ही आपके चिंतन को सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए श्री गणेश उपासना करें। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। शिवलिंग पर शहद व गंगा जल से भगवान का जलाभिषेक करें। तिल का दान करें।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सुंदर सिंह ठाकुर ने आज बंजार उपमंडल में  भारी बारिश ,बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की
Next post 2.19 ग्राम चिट्टा के साथ मारंडा का एक व्यक्ति गिरफ़्तार
error: Content is protected !!