Aaj Ka Rashifal 26 November 2023: मेष समेत इन राशियों को मिलेगा करियर में लाभ, यहां पढ़ें सभी राशियों का हाल

Read Time:8 Minute, 14 Second

ग्रहों की चाल के अनुसार मेष राशि के जातकों को लव लाइफ अच्छी रहेगी। मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन बिजनेस के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।सिंह राशि के जातकों को आप बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। कन्या जॉब में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक है। मीन राशि के जातकों को बिजनेस को लेकर दबाव में रहेंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का क्या होगा हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

 

मेष

 

छात्रों के लिए आज का दिवस संघर्षशील लेकिन प्रगति के पथ पर चलने का है। बिजनेस प्रगति में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में ज्यादा ही समय देंगे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। व्यवसाय के लिए दिवस मंगलमय है।

आज का उपाय –लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – लाल व पीला।

शुभ अंक –02 व 09

 

वृष

 

आज का दिन बिजनेस में नवीन कार्यों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। अनायास विवादों से बचें। एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय –उड़द का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -01 व 03

 

मिथुन

 

आज का दिन बिजनेस के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय अच्छा रहेगा। परिवार में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

आज का उपाय -तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभप्रद है।

शुभ अंक –04 व 06।

शुभ रंग -हरा व नीला

 

कर्क

 

जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय –शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। चावल व तिल का दान करें। शुभ रंग –पीला व नारंगी।शुभ अंक -05 व 07

 

सिंह

 

आप बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें । सही दिशा में अध्ययन करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।आज का उपाय –सप्त अन्न का दान श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।शुभ रंग -लाल व पीला।शुभ अंक -05 व 08

 

कन्या

 

जॉब में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक है। सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।आईटी,मीडिया व बैंकिंग जाँब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।आज का उपाय –उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।शुभ रंग -हरा व बैगनी।शुभ अंक -05 व 07

 

तुला

 

बिजनेस को लेकर लाभान्वित होंगे।कार्य बाधा समाप्त होगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय –सूर्योपासना करें। गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग –हरा व सफेद।शुभ अंक -05 व 06

 

वृश्चिक

 

धन का व्यय अच्छे व धार्मिक कार्यों में होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का आशीर्वाद व सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय –हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सात अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -05 व 06

 

धनु

 

जॉब परिवर्तन का प्रयास उत्तम रहेगा।बिजनेस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। छात्रों का करियर सफल रहेगा। भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे।प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व लाल।शुभ अंक -02 व 03

 

मकर

 

व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा।धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।शुभ रंग -नीला व हरा।शुभ अंक -04 व 06

 

कुम्भ

 

किसी भी बड़े बिजनेस डील को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। छात्र सिस्टेमेटिक स्टडी करने से ही सफल रहेंगे। कई पुराने प्रोजेक्ट प्रॉब्लम दे सकते हैं। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। संतान की सफलता से खुश रहेंगे।आज का उपाय –हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक –05 व 06

 

मीन

 

बिजनेस को लेकर दबाव में रहेंगे । व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। जॉब में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।स्वास्थ्य सुख ठीक रहेगा। आज का उपाय –पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। गुड़ का दान करें।शुभ रंग -पीला व लाल।शुभ अंक -01 व 09

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मंडलायुक्त संदीप कदम ने नाहन में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की, पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर दिया जोर
Next post बलग मेला आस्था एवं लोक संस्कृति का अनूठा संगम : शिक्षा मंत्री
error: Content is protected !!