6 अक्टूबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Read Time:6 Minute, 21 Second

6 अक्टूबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन। कार्तिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, रविवार, 06 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्य विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। आय में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि – इस राशि वालों के लिए नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कारोबार में लाभ होगा। बुजुर्गों की सलाह लेकर किया गया निवेश भी फायदेमंद रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा।

मिथुन राशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। निर्धारित कार्य संपन्न नहीं होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय नहीं लेना ही ठीक रहेगा। समाजिक कार्यों में में दिन बिताना उचित होगा।

कर्क राशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काफी समय से रुकी योजनाएं शुरू होने की संभावना है। कारोबार में लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी दोनों की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा।

सिंह रशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के चलते आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जिसमें धन खर्च की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी।

कन्या राशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। कारोबार में धनलाभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहने से मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में विस्तार की योजनाएं बनाएंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना रहेगी।

वृश्चिक राशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भाइयों से भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवन में सफलता के नये मार्ग खुलेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं।

धनु राशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में निवेश के नए मौके मिलेंगे, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी से सोच-विचार कर लें। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। नये कार्य शुरू करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं।

मकर राशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धन हानि के योग रहेंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। मित्रों-परिजनों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे।

कुम्भ राशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। कुछ लाभ के सौदे हो सकते हैं। भाइयों के माध्यम से कार्यों में सफलता मिलेगी। मकान-जमीन के कार्य संपन्न होंगे। साझेदारों से भी लाभ होगा। व्यावसायिक स्थल और परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

मीन राशि – इस राशि वालों के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नती होगी। परिश्रम से किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति होने की संभावना रहेगी।

http://dhunt.in/EP2Sv?s=a&uu=0x5f088b84e733753e&ss=pd Source : “जनभावना टाइम्स”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सर्दीयों में घर पर ही बनाएं मूंग दाल के कुरकुरे क्रिस्पी पकोड़े, चाय के साथ दोगुना हो जाऐगा स्वाद
Next post SA vs Ned: नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराकर किया विश्वकप से बाहर, भारत सेमीफाइनल में
error: Content is protected !!