26 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल।

Read Time:4 Minute, 47 Second

26 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल ।आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और दिन शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल…

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)

तिथि

तृतीया

नक्षत्र

मूल, पूर्वाषाढ़ा

करण

तैतिल, गर, वणिज, विष्टि

योग

शूल, गण्ड

सूर्योदय

06:53 AM

सूर्यास्त

05:25 PM


मेष

अगर आप किसी को अधिक सहन करेंगे तो मानसिक तनाव हो सकता है। करीबी लोगों की चिंता सताएगी। भोजन समय पर करें और अपना ध्यान रखें, वरना सेहत खराब होते देर नहीं लगेगी। यात्रा को टाल दें।


वृषभ

शुभ समाचार मिलेगा, लेकिन धन के लेनदेन से दूर रहें। आज दुविधा के कारण फैसले नहीं ले पाएंगे। फैसले लेने में किसी मित्र या सहयोगी की मदद ले सकते हैं।


मिथुन

वाणी को संयमित करें और कम बोलें, वरना दिक्कत हो सकती है। मीटिंग में अपनी ओर से कोई प्रस्ताव ना रखें और जरुरी फैसले आज ना लें।


कर्क

पूरा दिन भागदौड़ में निकलेगा। मेहनत के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों की सहायता से आर्थिक लाभ होगा।


सिंह

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी, छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। वहीं कुलमिलाकर प्रेमभाव की वृद्धि होगी। अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे। अच्छा समय दोस्तों के संग व्यतीत होगा। बिजनेस की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।


कन्या

कार्यक्षेत्र में आज आपके लिए सफलता का योग है। वहीं पदोन्नति के भी आसार बन रहे हैं। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। वाहन और घर खरीदने का भी संयोग बन चुका है। परिवार में सुख-शांति बनेगी। बॉस आपसे खुश रहेगा।


तुला

आज किसी भी नए काम का प्रारंभ ना करें, आपके खर्च बढ़ेंगे और आत्मसम्मान को हानि वाली कोई घटना घट सकती है। अनावश्यक बहस से दूर रहें। अपने जीवनसाथी और बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी।


वृश्चिक

आज आपको अचानक से धन लाभ होगा, परन्तु आप दोस्तों पर धन खर्च कर देंगे। दूर रहने वाले करीबियों से शुभ समाचार मिलेगा। कहीं घूमने जाने की संभावना बन रही है। वैवाहिक पुरुषों को पत्नी का प्यार मिलेगा।


धनु

धन लाभ के आसार बन रहे हैं। घर में सुख-शांति वापस आएगी। सेहत में सुधार होगा। दोस्तों के संग कहीं घूमने जा सकते हैं। वहीं किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे।


मकर

कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और खर्च को नियंत्रण में रखें। किसी करीबी से मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। वाणी को संयमित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।


कुंभ

आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आपके प्रमोशन का योग भी बन रहा है। कारोबारी लोगों का कारोबार बढ़ेगा। पैसा निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। निवेश के लिए जल्दी में फैसला ना करें और सोच विचार कर ही निवेश करें।


मीन

अपने बॉस और मैनेजर से सावधान रहें और उनसे कोई सवाल-जवाब ना करें। क्रोध को नियंत्रण में रखें, ग्रहों की स्थिति बदलने पर सुधार की संभावना बन रही है। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है।



(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। चैनल इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Source : “हरिभूमि”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Qatar VS Senegal : कतर के खिलाफ सेनेगल 2-0 से आगे
Next post मैगी लवर्स को पसंद आएगी ये रेसिपी, जानिए इसे बनाने की आसान विधि
error: Content is protected !!