जम्मू और छग में लिथियम तो इस राज्य में मिला सोने का अकूत भंडार, मात्रा इतनी की भारत फिर हो जायेगा मालामाल

जम्मू और छग में लिथियम तो इस राज्य में मिला सोने का अकूत भंडार, मात्रा इतनी की भारत फिर हो जायेगा मालामाल। जम्मू कश्मीर में लिथियम की खोज की गई थी। इसके ठीक बाद छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी लिथियम के भंडार का पता लगाया था। जम्मू में खनन के लिए नीलामी की तैयारी चल रही हैं जबकि छग में सफ़ेद सोने के लिए अभी कई अलग अलग स्तरों पर सर्वे जारी हैं।
वही अब भारत के उड़ीसा राज्य में सोने के अकूत भंडार का पता लगाया गया हैं। एएनआई की खबर के मुताबिक जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने अपने सर्वे में पाया है कि ओडिशा के तीन जिलों में सोने का भंडार पाया गया है। ओडिशा के खनन मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने जानकारी दी है कि यह भंडार देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिले में पाया गया है।

विधानसभा में विधायक सुधीर कुमार सामल के सवाल पर मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने लिखित जवाब देते हुए कहा कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और और राज्य के खनन और भूविज्ञान निदेशालय ने अपने सर्वेक्षण में यह पाया है कि देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज के जिले में सोने का भंडार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जिला कुल्लू में विद्यार्थियों के लिए आधार नामांकन अभियान
Next post 2 मार्च 2023, गुरुवार : 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल