Shimla Nagar Nigam: अब होगा महापौर-उप महापौर का चुनाव, इनको मिल सकती है कमान

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल कर सत्ता की चाबी अपने नाम कर ली है। वहीं अब महापौर व उपमहापौर पद के लिए लाबिंग शुरू हो गई है। वहीं शहरी विकास विभाग के निदेशक गोपाल चंद का कहना है कि इस बार नगर निगम शिमला में रोस्टर के आधार पर महापौर का पद सामान्य वर्ग के लिए है।

ऐसे में छोटा शिमला वार्ड से जीते सुरेंद्र चौहान महापौर पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी मित्रों में शामिल हैं। शहर में 18 वार्ड हैं और 13 पर कांग्रेस जीती है। ऐसे में महापौर की दावेदारी शहरी सीट को मिलने की संभावना दिख रही है।

हीं उपमहापौर का पद इस बार कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को मिल सकता है। भट्ठाकुफर वार्ड से जीते नरेंद्र ठाकुर उर्फ नीटू उपमहापौर पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो टिकट आवंटन के दौरान ही इसको लेकर चर्चा हो चुकी थी। पार्टी महिला को उपमहापौर बनाकर चौंका सकती है। अभी तक कोई भी महिला उपमहापौर नहीं रही है। पिछली बार महापौर पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित था। भाजपा ने एससी महिला को महापौर बनाया था, ढाई वर्ष बाद सामान्य वर्ग के लिए यह पद आया था जिसमें भाजपा ने महिला को महापौर बनाया था।

नगर निगम के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस में महापौर व उपमहापौर के चयन के लिए मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा है कि महापौर व उपमहापौर के चयन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से चर्चा के बाद वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी पार्षदों की राय लेकर महापौर व उपमहापौर का चयन करेगी। उपमहापौर कांग्रेस महिला को भी बना सकती है, 24 में से 14 सीटों पर महिलाओं ने परचम लहराया है।

अंकुश वर्मा सबसे युवा और उमा कौशल सबसे अनुभवी

नगर निगम चुनाव में उतरे सबसे युवा प्रत्याशी अंकुश वर्मा पहली बार नगर निगम में होंगे। वह 27 वर्ष की आयु में नगर निगम के पार्षद बने हैं। मूल रूप से ठियोग के फागू के रहने वाले हैं। वर्तमान में संजौली में कारोबार करते हैं। वहीं दूसरी तरफ उमा कौशल सबसे अनुभवी प्रत्याशी थीं। वह तीन बार नगर निगम का चुनाव जीत चुकी हैं। उमा कौशल की आयु 63 वर्ष है। इनके पति आनंद कौशल भी निगम में पार्षद रह चुके हैं। शांति विहार में बड़ी तो खलीणी में सबसे नजदीकी जीत शांति विहार में कांग्रेस को सबसे बड़ी जीत 705 वोटों से मिली है, वहीं सबसे नजदीकी जीत खलीणी में हुई। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी को महज आठ मतों से जीत मिली। यहां पर दोनों ही प्रत्याशियों के बीच में कांटे की टक्कर हुई।

महिला भी हो सकती है उपमहापौर, पार्टी बनाएगी कमेटी

कांग्रेस में महापौर व उपमहापौर के चयन के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा है कि महापौर व उपमहापौर के चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से चर्चा के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी चुने गए पार्षदों की राय लेकर महापौर व उपमहापौर का चयन करेगी। उपमहापौर कांग्रेस किसी महिला को भी बना सकती है, क्योंकि कांग्रेस को मिली 24 में से 14 सीटों पर महिलाओं ने परचम लहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post King Charles III: ताजपोशी के बाद किंग चार्ल्स 723 साल पुराने इस सिंहासन पर बैठेंगे…पहनेंगे 2,868 हीरों से बना ताज
Next post Sofa Cleaning Tips: घर के पुराने सोफों को करना चाहते हैं साफ? आजमा लें ये 2 जबरदस्त नुस्खे, नए की तरह फिर से आ जाएगा निखार