Rashifal 5 August 2023: शनिवार का दिन इन 4 राशियों पर बरसाएगा खास कृपा, देखें दैनिक राशिफल

Read Time:7 Minute, 13 Second

ज्योतिष अनुसार शनिवार का दिन बहुत ही खास महत्व वाला होता है, आज के दिन राशि जातकों पर खास शनि महाराज की कृपा बरसती है। और उन्ही की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है, राशि अनुसार शनिवार का दिन इन लोगों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है।

यहां देखें दोष निवारण के लिए राशि जातक क्या करें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (Aaj ka Rashifal)

 

Aaj Ka Rashifal In Hindi

 

1 मेष-आज कई रुके कार्य बनेंगे। जाँब को आनंद पूर्वक करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे। शिव उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

 

2 वृष-आज का दिन मङ्गलमय व धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। शिव पूजा करते रहें। अन्न दान करते रहें।

 

3 मिथुन- जाँब के लिए समय थोड़ा संकट वाला है। यदि आप जमीन में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। तिल का दान करें।

 

4 कर्क-जाँब से सम्बंधित कार्यों से बाहर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि पावर या फाइनेन्स सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

 

5 सिंह-आप जाँब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। सप्त अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। पिता के आशीर्वाद से सूर्य बेहतर फल देते हैं।

 

6 कन्या- बिजनेस में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक है। आपको टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। यह तकनीक ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य में सफलता के लिए तिल व चावल का दान करें।

 

7 तुला-जाँब में कुछ बढ़े हुए दायित्व को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। भगवान विष्णु जी के मंदिर में जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

 

8 वृश्चिक-कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। ऐसा करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

 

9 धनु-जाँब व व्यवसाय में उन्नयन है।आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। बीपी व शुगर के पेशेंट डिस्टर्ब रह सकते हैं। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं।

 

10 मकर-बिजनेस बेहतर होगा। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गृह क्लेश से बचें।सबको सम्मान दें। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

 

11 कुम्भ-छात्र कॅरियर को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। पीपल के पेड़ के तले रात्रि 09 बजे दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

 

12 मीन-जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। लांग ड्राइव पर जाएं। मन को प्रफुल्लित रखें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुहिम:ग्रामीण पर्यटक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे: डीसी
Next post स्वतंत्रता दिवस पर हमीरपुर में हर्षवर्धन चौहान फहराएंगे तिरंगा
error: Content is protected !!