31 October 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल ।

31 October 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल ।आज के दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और दिन सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल…

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।

आज का पंचांग

नक्षत्र : उत्तराषढ़ा, श्रवण

करण : गर, वणिज, विष्टि

योग : धृति, शूल

सूर्योदय : 06:33 AM

सूर्यास्त : 05:37 PM


मेष

आज आपका थकान और आलस्य बढ़ेगा। आपके अधिकारी आपके काम से प्रसन्न नहीं होंगे। सरकारी काम में रूकावट आएगी। बच्चों से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी भी आपसे अप्रसन्न रहेगा।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग : पीला

उपाय : काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।


वृषभ

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, हो सकता है ये समाचार आपको भवन या वाहन का सुख दे अथवा कोई डील फाइनल हो सकती है। आज का खर्च अन्य दिनों से अधिक रहेगा। दोपहर के बाद सेहत में गिरावट आएगी।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : क्रीम

उपाय : तुलसी के सामने घी का दीया जलाएं।


मिथुन

आज आपकी आमदनी तो होगी ही, लेकिन उससे अधिक खर्च हो सकता है। निराशावादी लोगों से दूरी बनाएं। नकारात्मक विचारों से बचने के लिए राम नाम का जप करें और श्रीराम का ध्यान करें। आंखों में तकलीफ हो सकती है।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : नारंगी

उपाय : शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।


कर्क

आज आप दुविधा की स्थिति में फंसे रहेंगे। फैसले नहीं ले पाएंगे। फिजूलखर्ची परेशान करेगी। कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार के संग तालमेल बिठाने का प्रयास करें।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : भूरा

उपाय : सुबह-सुबह घर में धूप जलाएं।


सिंह

भाग्य वृद्धि के साथ अचानक से धन लाभ होगा। नौकरी करने वालों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। किसी भी व्यक्ति का झूठा ना खाएं।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : नीला

उपाय : गाय को पहली रोटी खिलाएं।


कन्या

असमंजस की स्थिति रहेगी। सेहत बिगड़ सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। दोपहर के बाद धन लाभ होगा। उत्साह से सभी काम करेंगे। मन में साथी की चिंता लगी रहेगी।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : बैंगनी

उपाय : लाल वस्त्रों का दान करें।


तुला

फिजूलखर्ची बढ़ेगी, साथी से मनमुटाव होगा और परिवार में तनाव बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी। ध्यान को काम पर लगाएंगे तो संभावना से अधिक ही कमाएंगे।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : पीला

उपाय : गाय को रोटी खिलाएं।


वृश्चिक

जरुरत से अधिक बढ़ता हुआ खर्च आपको परेशान करेगा। पारिवारिक अनबन की संभावना है। घर का तनाव कार्यस्थल पर ना लेकर जाएं। आपकी सोच से ही कारोबार को गति मिलेगी।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : हरा

उपाय : मूंग की दाल का दान करें।


धनु

कारोबारी साथियों से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के संग समय बिताएंगे। शरीर में आलस्य और निंद्रा की स्थिति बनेगी।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : आसमानी

उपाय : राम रक्षास्तोत्र का पाठ करें।


मकर

आज आपको धन लाभ होगा और प्रियजनों से मुलाकात भी होगी। वाणी पर आज पूरा संयम बनाए रखें, वरना कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी के संग मनमुटाव की आशंका बन रही है।

शुभ अंक : 08

शुभ रंग : पीला

उपाय : धार्मिक स्थल पर गुड़ दान करें।


कुंभ

बिना किसी कारण के व्यर्थ ही गुस्सा करेंगे। क्रोध पर काबू करें, वरना किसी से झगड़ा हो सकता है। पैसों की तंगी हो सकती है। सेहत में गिरावट के आसार हैं। किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार मन पर हावी ना होने दें।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग : लाल

उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।


मीन

आज आपको ऐसी जगह से धन लाभ होगा, जहां से आपने अनुमान भी नहीं लगाया होगा। कारोबार में सोच से अधिक वृद्धि होगी। विदेशों से शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी आपको भरपूर प्यार करेगा।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : पीला

उपाय : राम-सीता को नारियल का भोग लगाएं।



(Disclaimer: इस स्टोरी में दी सुचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Onlina.in इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

http://dhunt.in/EqhKn?s=a&uu=0x5f088b84e733753e&ss=pd Source : “हरिभूमि”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रूस के मॉस्को की रहने वाली एक महिला के पास से 2.412 किलोग्राम चरस बरामद
Next post मोरबी में पुल टूटा- 60 से ज्यादा की मौत, NDRF-SDRF रवाना…मकसद जिंदगी बचाना