Notice: fwrite(): Write of 588 bytes failed with errno=28 No space left on device in /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 42

Notice: Function Perflab_Server_Timing::send_header was called incorrectly. The method must be called before headers have been sent. Please see Debugging in WordPress for more information. in /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-includes/functions.php on line 6114
ढाई घंटे में होगा दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर - ग्रेटवे न्यूज नेटवर्क

ढाई घंटे में होगा दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर

ढाई घंटे में होगा दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर। हरियाणा में नये एक्सप्रेस-वे को लेकर केंद्र सरकार प्रदेश पर काफी मेहरबान है। अभी तक 17 नेशनल हाईवे प्रदेश में मंजूर हो चुके हैं।

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे भी राज्य के लिए मंजूर हुए हैं। दिल्ली-कटरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के साथ दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडार का भी लाभ राज्य को मिलेगा। इन सब के बीच अब चंडीगढ़ से नई दिल्ली तक नया एक्सप्रेस-वे बनने का रास्ता भी साफ हो गया है।

अंबाला से नई दिल्ली तक की यमुना नदी के साथ-साथ नई सड़क बनेगी। केंद्र सरकार इसकी मंजूरी दे चुकी है। यह एक तरह से जीटी रोड के समानांतर नया एक्सप्रेस-वे होगा जो नेशनल हाईवे नंबर-1 के ट्रैफिक लोड को कम करेगा। चंडीगढ़ से नई दिल्ली तक का सफर करीब ढाई घंटे में तय हो सकेगा। नई दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर यह सड़क अंबाला तक बनेगी। अंबाला से चंडीगढ़ तक की कनेक्टिविटी पहले से है। इसे पंचकूला से यमुनानगर तक बनाए गए एक्सप्रेस-वे के साथ भी जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार ने ‘भारतमाला प्रोजेक्ट’ के तहत प्रदेश में तीन नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। अंबाला-नई दिल्ली एक्सप्रेस-वे के अलावा हिसार से रेवाड़ी तक के नेशनल हाईवे को भी मंजूरी मिली है। इसी तरह से पानीपत से चौटाला तक का नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा। इस सड़क से बीकानेर से सीधे मेरठ तक की कनेक्टिविटी होगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला का कहना है कि यमुना नदी के साथ अंबाला से दिल्ली तक बनने वाली रोड से दिल्ली-चंडीगढ़ का सफर करीब ढाई घंटे में तय होगा।

Source : “दैनिक ट्रिब्यून”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post यूपी में फर्जी निकले 8500 मदरसे. सबसे ज्यादा मुरादाबाद में, कार्रवाई की तैयारी में योगी सरकार
Next post बाली में पीएम मोदी ने क्या चेतावनी दे दी?

Notice: fwrite(): Write of 588 bytes failed with errno=28 No space left on device in /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 42

Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to verify temporary file contents for atomic writing. in /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:51 Stack trace: #0 /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents('/home3/akshaymi...', '<?php exit('Acc...') #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig('livewaf') #2 {main} thrown in /home3/akshaymi/public_html/gwnn/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 51